Video
रवि नेगी: मुस्लिम दुकानदारों को नाम लिखने के लिए धमकाता और हिंदुओं से भगवा झंडा लगवाता भाजपा नेता
आपने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा होगा, जिसमें सफेद रंग का कुर्ता पहने एक शख्स मुस्लिम दुकानदारों को धमकाता, दुकानों पर अपना नाम लिखने के लिए कहता और हिंदुओं को अपनी दुकान में भगवा झंडा लगाने के लिए कहता नजर आ रहा है. ये शख्स रवि नेगी है. फिलहाल, नेगी पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर से निगम पार्षद हैं. साल 2020 में पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे. मगर आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया से हार गए थे.
नेगी अक्सर नवरात्रि और सावन के महीने में मांस की दुकान बंद कराने निकल जाते हैं. लेकिन आखिर वो ऐसा क्यों करते हैं? जब हमने ये सवाल किया तो नेगी कहते हैं, ‘‘हमारे यहां के लोगों ने पत्र लिखकर बताया कि व्रत के समय जब हम सामान लेने जाते हैं तो दुकान का नाम कुछ और होता है और जब कभी ऑनलाइन पेमेंट वगैरह करते हैं तो मुस्लिम नाम सामने आता है. ऐसे कई लोग हैं, जो नाम बदलकर दुकान चला रहे हैं. उसके बाद मैंने जनजागृति शुरू की. अब तक कमसे कम 12-13 दुकानों के नाम बदलवा चुका हूं. मैं दुकानदारों से गुजारिश करता हूं और वो नाम बदल लेते हैं.’’
हमने नेगी से लोगों द्वारा दी गई शिकायत मांगी तो उन्होंने कहा कि कहीं फाइल में रखी होगी क्योंकि ये काफी पुरानी बात हो गई.
देखिए रवि नेगी और उनके जबरन दुकानें बंद करवाने पर हमारी ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य