NL Interviews
हम महाराष्ट्र की राजनीतिक सेटिंग बदलना चाहते हैं: माधव भंडारी
महाराष्ट्र में चुनावी मुकाबला तेज होता जा रहा है. छह प्रमुख राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. राज्य के चुनावों में राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण छह में से एक महत्वपूर्ण पार्टी भाजपा भी है.
न्यूज़लॉन्ड्री ने महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष माधव भंडारी से मुलाकात की. भंडारी से हमने महाराष्ट्र की राजनीतिक अस्थिरता, परिवारवाद और भाजपा की रणनीति और उसके हिंदुत्व जैसे तमाम मुद्दों पर सवाल जवाब किए.
महाराष्ट्र की राजनीतिक अस्थिरता वाली स्थिति पर बात करते भंडारी ने कहा, ये सही है कि प्रदेश में राजनीतिक तौर पर अस्थिरता है. लेकिन ये इसीलिए है क्योंकि पिछले कई दशकों से चली आ रही राजनीतिक सेटिंग में बदलाव आ रहे हैं. भंडारी ने कहा कि उनकी पार्टी भी इस राजनीतिक सेटिंग में बदलाव चाहती है और संभवतः इस चुनाव के बाद ये स्थिति ठीक हो जाएगी.
भंडारी ने इसके अलावा भी कई अहम मुद्दों पर बात की. देखिए भंडारी से हुई हमारी ये खास बातचीत.
Also Read
-
The revamped BJP IT cell is trying to aura farm. W or L?
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
In Goa, real estate land grab threatens protected eco-sensitive slopes
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
‘न्यूज़रूम बंद करने की नौबत आ जाएगी': निजी डाटा नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में बोले डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स