Ground Report Videos
एकनाथ शिंदे: लोगों को कॉमन मैन से सुपरमैन बनाना चाहता हूं
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना (शिंदे) के प्रमुख एकनाथ शिंदे इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. ये उनके लिए एक तरह से परीक्षा की घड़ी है. न्यूज़लॉन्ड्री ने शिंदे का गढ़ कहे जाने वाले कोपरी पांचपाखड़ी में उनके चुनाव प्रचार पर नजर डाली. साथ ही शिंदे से भी चुनावों और महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर बात की.
इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी चुनावों और शिंदे को लेकर बात की. इस दौरान वैशाली ने कहा कि वो तो आने वाले ही हैं और हमारे जैसे लोगों के लिए तो वो वरदान हैं. सिर्फ वैशाली ही नहीं कवरेज के दौरान हमने पाया कि शिंदे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और वे उन्हें बाला साहेब ठाकरे का सच्चा उत्तराधिकारी मानते हैं.
शिंदे ने अपने शुरुआती जीवन से लेकर अपने राजनीतिक सफर पर भी इस दौरान बात की. शिंदे ने बताया कि वे बाला साहेब ठाकरे से ही प्रभावित होकर राजनीति में आए और लोगों की सेवा ही उनका एकमात्र लक्ष्य और प्रण है.
शिंदे ने इस दौरान शिवसेना के टूटने से लेकर भाजपा को समर्थन देने समेत तमाम राजनीतिक विषयों पर खुलकर जवाब दिए.
देखिए महाराष्ट्र से हमारी ये ग्राउंड रिपोर्ट.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां