Khabar Baazi
पत्रकार महेश लांगा के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज, गुजरात पुलिस ने दी जानकारी
अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ के पत्रकार महेश लांगा के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हो गई है. उनके खिलाफ यह तीसरी एफआईआर है. अहमदाबाद पुलिस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, पत्रकार महेश लंगा पर एक व्यवसायी की शिकायतों के आधार पर कथित रूप से धोखाधड़ी और धमकी के लिए ये मामला दर्ज किया गया है.
बयान में कहा गया, “लांगा ने शिकायत करने वाली कंपनी को सकारात्मक मीडिया कवरेज दिलाने का वादा किया था. बयान में दावा किया गया कि पत्रकार को एक कॉर्पोरेट कार्यालय खरीदने के लिए 23 लाख रुपये और पत्नी की जन्मदिन की पार्टी के लिए एक बैंक्वेट हॉल के भुगतान के लिए 5,68,250 रुपये मिले.”
शिकायत में दावा है कि लांगा ने बाद में पैसे चुकाने से इनकार कर दिया. साथ ही राजनीतिक कनेक्शनों और मीडिया का प्रभाव दिखाकर कंपनी के मालिक को धमकी दी कि "नकारात्मक मीडिया कवरेज के जरिए उसके व्यवसाय को खत्म कर देगा."
पुलिस ने कहा, "व्यवसायी ने अपने दावे के समर्थन में वित्तीय लेनदेन की जानकारी और कुछ गवाहों के बयान भी साझा किए हैं. साथ ही मामले की जांच का निवेदन किया है."
मालूम हो कि लांगा कथित जीएसटी धोखाधड़ी के आरोप में 8 अक्टूबर से पुलिस हिरासत में बंद हैं. उन पर बीते 22 अक्टूबर, 2020 को दूसरा मामला दर्ज किया गया था. गौरतलब है कि अहमदाबाद पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पांच प्रेस निकायों द्वारा दूसरी एफआईआर को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद हुई.
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, भारतीय महिला प्रेस कोर, दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने लांगा के लिए न्याय की मांग उठाई है.
वहीं, पिछले हफ्ते, ‘द हिंदू’ के प्रधान संपादक एन राम ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की.
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read