Khabar Baazi
छात्रों के बीच हुई हिंसा का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हिंदुस्तान के रिपोर्टर पर हमला
हिंदुस्तान के रिपोर्टर प्रमोद डालाकोटी पर हल्द्वानी के एक निजी कॉलेज में कथित तौर पर हमला करने और लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, साथ ही दो संदिग्धों की तलाश कर रही है.
शनिवार को एमबीपीजी कॉलेज के प्रवेश द्वार पर छात्रों द्वारा मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहे डालाकोटी की पिटाई की गई और उनका चश्मा और अन्य सामान लूट लिया गया, हिंदुस्तान ने अपनी रिपोर्ट में कहा.
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर कुछ छात्र संघ नेताओं और एक अन्य छात्र संगठन परिवर्तन कामी छात्र संगठन के सदस्यों के बीच हुई बहस से शुरू हुआ. जिसमें परिवर्तन कामी छात्र संगठन के सदस्यों पर हमला किया गया इस घटना को जब डालाकोटी ने अपने फोन पर रिकॉर्ड करने की कोशिश की, तभी कथित तौर पर उनकी पिटाई कर दी गई.
ईटीवी भारत के अनुसार, चार छात्रों के खिलाफ डालाकोटी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया.
कुछ छात्रों ने रविवार को हाईवे पर विरोध प्रदर्शन किया और कथित तौर पर कोतवाली थाने में विरोध प्रदर्शन करते हुए एक अन्य पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों को गुस्साई भीड़ से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.
इस मामले पर कॉलेज के कुलपति एनएस बनकोटी ने कथित तौर पर कहा, "कॉलेज के अंदर और बाहर अराजकता फैलाने वाले छात्रों की पहचान कर ली गई है...कॉलेज का माहौल खराब करने वालों पर मामला दर्ज किया जाएगा."
ईटीवी भारत के अनुसार, हल्द्वानी के सर्किल ऑफिसर नितिन लोहानी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मीडिया के बारे में शिकायत करना आसान है, क्या आप इसे बेहतर बनाने के लिए कुछ करते हैं? आज ही न्यूज़लॉन्ड्री की सदस्यता लें और स्वतंत्र मीडिया का समर्थन करें.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian