Khabar Baazi
पत्रकार से प्रवक्ता बने प्रदीप भंडारी, अब भाजपा की वकालत करेंगे
डिजिटल प्लेटफार्म ‘जन की बात’ के संस्थापक और पत्रकार प्रदीप भंडारी अब टीवी पर ख़बरों की बजाए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पक्ष रखते नजर आएंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है.
2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर विवादित रिपोर्टिंग के चलते वह सुर्खियों में आ गए थे. भंडारी ने रिपब्लिक टीवी में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में काम किया और फरवरी 2021 में वहां से इस्तीफा दे दिया.
इसके बाद भंडारी ने ज़ी न्यूज़ और इंडिया न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ काम किया. इंडिया न्यूज़ में वह जनता का मुक़दमा नाम के प्राइम टाइम शो को होस्ट करते थे.
प्रदीप भंडारी कई विवादों में भी घिरे रहे हैं. सितंबर 2020 में कुछ पत्रकारों के साथ उनके झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसके साथ ही कुछ पत्रकारों द्वारा हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसमें उनका नाम भी शामिल था.
पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने उन्हें बधाई देते हुए एक ट्वीट किया. जिसमें लिखा, "भाई श्री प्रदीप भंडारी जी को भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं."
न्यूज़लॉन्ड्री ने भंडारी से भी इस नियुक्ति को लेकर संपर्क करने की कोशिश की. हालांकि, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
मीडिया के बारे में शिकायत करना आसान है, क्या आप इसे बेहतर बनाने के लिए कुछ करते हैं? आज ही न्यूज़लॉन्ड्री की सदस्यता लें और स्वतंत्र मीडिया का समर्थन करें.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra