Video
बिहार में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर बने दारोगा, मिलिए उनके गुरु रहमान से
बिहार इस बार एक बेहतर कारण से चर्चा में है. दरअसल, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने हाल ही में दारोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है. जिसमें 1275 उम्मीदवार सफल हुए. इसमें 3 ट्रांसजेंडर भी हैं. इनमें एक, मानवी मधु कश्यप ट्रांसवूमेन और दो अन्य ट्रांसमेन हैं.
भारत में बिहार ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां एक साथ तीन ट्रांसजेंडरों की नियुक्ति सब-इंस्पेक्टर के पद पर होगी. इन तीनों ने पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान यानी मोतिऊर रहमान खान के यहां कोचिंग ली है. न्यूज़लॉन्ड्री ने गुरु रहमान से बात की. उन्हें बिहार में ‘दारोगा गुरु’ के नाम से भी जाना जाता है.
रहमान कहते हैं, ‘‘इन तीनों को 2021 में अलग-अलग कोचिंग सेंटर से निकाला गया, जिसके बाद मैंने इन्हें पढ़ाया और इनके माता-पिता को आश्वस्त किया कि इन्हें दारोगा बनाऊंगा. 2021 से लगातार मेहनत करने के बाद इन तीनों ने भारत में पहली बार ट्रांसजेंडर ने सब इंस्पेकटर बनकर बिहार और देश का नाम रोशन किया है. इनका सब इंस्पेक्टर बनना मेरे लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि है.’’
वह आगे कहते हैं, ‘‘ट्रांस के बारे में लोगों में गलत धारणा है, उन्हें यह लगता है कि ट्रांस ताली बजाते हैं, डांस करते हैं. लेकिन चार ट्रांस को पहले से पढ़ाने के कारण, मैनें महसूस किया कि थोड़े से स्नेह से ही यह लोग आप पर जान छिड़कने लगते हैं. किसी के ताली बजाने या नाचने का कारण केवल भूख होती है. ट्रांसजेंंडर होना या न होना ईश्वर के हाथ में है. आज ये अधिकारी बन गए हैं. ऐसे कई और मैं आगे तैयार करूंगा.’’
देखिए गुरु रहमान के साथ न्यूज़लॉन्ड्री की बातचीत.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test