Khabar Baazi
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग में भगदड़, अबतक दर्जनों श्रद्धालुओं की मौत की खबर
इंडियन एक्स्प्रेस की खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक सत्संग के दौरान आए श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच जाने से कम से कम 50 लोगोंं की मौत हो गई है. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं. वहीं, कुछ मीडिया हाउस इससे भी ज्यादा संख्या में लोगों की मौत की सूचना दे रहे हैं. मामले को देखते हुए फिलहाल मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीजी आगरा जोन और अलीगढ़ के पुलिस आयुक्त को मामले में मौत के कारणों की जांच के आदेश दे दिया है.
एटा के वरिष्ठ एसपी राकेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि सिकंदराराऊ के आगे फुलरई मुग़ल गढ़ी गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई. एटा स्थित अस्पताल में अबतक 27 शव लाए जा चुके हैं. इनमें से 23 शव महिलाओं के, 3 बच्चों और एक पुरुष के हैं. आस-पास के अस्पतालों से संपर्क करके सूचना इकट्ठी की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और साथ ही मामले में जांच जारी है.
अब तक मिली खबर के मुताबिक, आधिकारियों से घायलों के बारे में कुछ ठोस पता नहीं चल सका. एटा स्थित अस्पताल में घायलों के आए होने से एसएसपी और सीएमओ एटा दोनों ने मना कर दिया.
हालांकि, एक अस्पताल के सामने जमीन पर अचेत लेटे हुए श्रद्धालुओं की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रही है. वहीं, एक वीडियो में लोग प्रशासन के रवैये पर आक्रोशित दिख रहे हैं.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra