Khabar Baazi
एबीपी नेटवर्क से सीईओ अविनाश पांडे की विदाई
एबीपी न्यूज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानि सीईओ अविनाश पांडेय ने चैनल से अलग होने का फैसला ले लिया है. इसके साथ ही एबीपी न्यूज के साथ उनका लगभग 2 दशक का सफर समाप्त हो जाएगा. वे 2005 में एबीपी न्यूज से जुड़े थे.
चैनल के साथ जुडने के बाद वह कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हुए जनवरी 2019 में एबीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने. एबीपी न्यूज द्वारा जारी मेल में एबीपी के मुख्य संपादक और निदेशक अतिदेब सरकार ने अविनाश को धन्यवाद दिया है.
उन्होंने आभार जताते हुए कहा, “मैं ABP नेटवर्क में अपार योगदान के लिए अविनाश को धन्यवाद देना चाहता हूं. उनके दो दशकों के कार्यकाल मे कंपनी की पहुंच, राजस्व और प्रभाव में कई गुना वृद्धि हुई है. पिछले पांच वर्षों में उनके नेतृत्व में हम जम्मू से कन्याकुमारी तक अपनी पहुंच बढ़ाते हुए डिजिटल प्रसारण में सबसे आगे रहे हैं. उन्होंने हमारे पुरस्कृत शताब्दी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. व्यक्तिगत रूप से, उनके साथ काम करना एक खुशी की बात रही है, वे मेरे पेशेवर सफ़र में एक खुशमिजाज़ साथी और एक दोस्त रहे हैं. एबीपी परिवार में जो कुछ भी आप लाए हैं, उसके लिए धन्यवाद, अविनाश. हम आपके भविष्य के प्रयासों में सफलता और खुशी की कामना करते हैं.”
इसके अलावा एबीपी न्यूज द्वारा जारी मेल में बताया गया कि “एबीपी नेटवर्क के सीईओ के रूप में, उन्होंने भारत के अग्रणी टेलीविजन और डिजिटल नेटवर्क का नेतृत्व किया, जिसमें केबल और सैटेलाइट पर 24×7 चलने वाले चार टीवी चैनल थे. ये चैनल डिजिटल पर आठ भाषाओं में सेवा देते थे, जिससे कुल 500 मिलियन से अधिक दर्शक जुड़े थे.”
पांडेय को एबीपी स्टूडियो के संस्थापक निदेशक भी बताया गया है. एबीपी स्टूडियो ने पुरस्कृत फिल्में और टीवी सीरीज बनाई हैं. एबीपी स्टूडियो डॉक्यू-सीरीज मुख्यमंत्री का निर्माता और मराठी फिल्म कारखानीसांची वारी का सह-निर्माता है. इसके साथ ही अविनाश पांडेय वर्तमान में इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (इंडिया चैप्टर) के अध्यक्ष भी हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अविनाश के जाने के बाद एबीपी न्यूज ने मेल द्वारा कर्मचारियों को ध्रुबा मुखर्जी को रिपोर्ट करने का आदेश दिया है.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables