Khabar Baazi
केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक
बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार रोक लगा दी. बृहस्पतिवार शाम को कोर्ट से मिली जमानत पर ईडी ने विधिक उपाय खोजने तक जमानत पर रोक लगाने की मांग की थी जिसे कोर्ट ने कल नजर अंदाज कर दिया था.
ईडी ने इसकी तत्काल सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन और अरविंद दुदेजा की कोर्ट में याचिका दायर की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी की तरफ से एसवी राजू ने कहा, “जमानत आदेश पर रोक लगाने की मेरी याचिका पर भी विचार नहीं किया गया. मेरी मांग है कि आदेश पर रोक लगाई जाए और मामले की जल्द से जल्द सुनवाई की जाए. हमें मामले पर बहस करने का पूरा मौका नहीं दिया गया. मैं पूरी गंभीरता के साथ आरोप लगा रहा हूं."
इसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल की रिहाई पर रोक लगाते हुए कहा, “जमानत आदेश लागू नहीं होगा. हमने अभी अंतिम आदेश पारित नहीं किया है. आप जितना चाहें उतना बहस कर सकते हैं."
मालूम हो कि केजरीवाल को 21 मार्च को आबकारी नीति में धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें मई में सुप्रीम कोर्ट से चुनाव के मद्देनजर 1 जून तक अंतरिम जमानत दी गई थी और 2 जून को उन्होंने आत्म-समर्पण कर दिया था. 20 जून की शाम निचली अदालत से उन्हें जमानत मिली थी.
मीडिया को कॉरपोरेट या सत्ता के हितों से अप्रभावित, आजाद और निष्पक्ष होना चाहिए. इसीलिए आपको, हमारी जनता को, पत्रकारिता को आजाद रखने के लिए खर्च करने की आवश्यकता है. आज ही सब्सक्राइब करें.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context