NL Charcha
एनएल चर्चा 323: नीट परीक्षा का विवाद और जम्मू में आतंकी हमलों की बाढ़
इस हफ्ते नीट यूजी के पेपर लीक और जम्मू कश्मीर में हुई आतंकवादी घटनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा इस हफ्ते की प्रमुख ख़बरों में नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लाल किले पर हमले के मामले में लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकवादी मोहम्मद आरिफ की दया याचिका ख़ारिज, उड़ीसा में पहली बार बनने जा रही बीजेपी सरकार, चंद्रबाबू नायडू ने ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ, आरएसएस प्रमुख और एक अन्य नेता का मौजूदा सरकार और बीजेपी को लेकर बयान, आरएसएस के नेता शांतनु सिन्हा ने बीजेपी आईटी प्रमुख अमित मालवीय पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप और अरुणाचल प्रदेश में चीन ने कई गांवों के नामों में किया बदलाव, जिसके बाद भारत सरकार का तिब्बत में 30 जगहों के नाम बदलने को लेकर विचार आदि शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में इंडियन एक्सप्रेस की सीनियर सब एडिटर दीक्षा टेनी, जम्मू से वरिष्ठ पत्रकार ज़फर चौधरी और एमबीबीएस डॉक्टर व आरटीआई एक्टिविस्ट विवेक पाण्डे शामिल हुए . इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल ने हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पटना में इस मामले को लेकर एक एफआईआर दर्ज हुई थी, जो जांच का विषय है. इस बार के जो नतीजे हैं, उसमें पहली बार कुछ अलग आंकड़े आए हैं, 67 छात्रों ने 720 नंबरों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है. 2023 में केवल 2 और 2022 में केवल 1 छात्र ने यह कीर्तिमान स्थापित किया था. यह बहुत सारे सवाल खड़े करता है.”
इस मामले में अपनी बात रखते हुए दीक्षा कहती हैं, “इस बार 23 लाख से ऊपर बच्चों ने रजिस्टर किया और 22 लाख बच्चे पास हुआ हैं. एनटीए का कहना है कि पेपर आसान था. हालांकि, पेपर इतना भी आसान नहीं था कि सीधे 67 बच्चे टॉप करें.”
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइम कोड्स
00 - 03:20 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:20 - 08:45 - सुर्खियां
11:30 - 56:03 - नीट पेपर लीक विवाद
56:04 - 1:21:45 - जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं
1:21:45 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
दीक्षा टेनी
वरुण ग्रोवर की फिल्म ऑल इंडिया रैंक
विवेक पांडे
कोटा में तैयारी करने वाले छात्रों पर डॉक्यूमेंट्री
ज़फर चौधरी
रोबर्ट डी कैप्लन की किताब द ट्रैजिक माइंड
डिस्पैच पर लेख - नोट्स फ्रॉम माई लास्ट डायरी
रमन किरपाल
द हिन्दू का लेख - द नीट शीटर्स
न्यूज़लॉन्ड्री पर डॉक्यूमेंट्री - यूट्यूब की दुनिया के बहसबाज़
अतुल चौरसिया
न्यूज़लॉन्ड्री पर डॉक्यूमेंट्री - यूट्यूब की दुनिया के बहसबाज़
नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री - हिटलर एंड द नाज़ीज़
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: प्रशांत कुमार
एडिटिंग: उमराव सिंह
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions