Khabar Baazi
जनादेश 2024: किसी पार्टी को बहुमत नहीं, एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक आज
साल 2024 का जनादेश आ चुका है. लोकसभा चुनावों में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. तीसरी बार 400 पार का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी को 240 लोकसभा सीटों पर ही जीत हासिल हुई है. वहीं कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन वह इस बार भी दहाई के आंकड़े तक ही सिमटी हुई है. कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली है.
वहीं, उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी इस बार तीसरी सबसे पार्टी बनकर उभरी है. उसे 37 सीटों पर जीत मिली है. इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस को 29, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को 22, तेलुगु देशम पार्टी को 16, जनता दल (यूनाइटेड) को 12, शिवसेना (उद्धव) को 9, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) को 9, शिवसेना (शिंदे गुट) को 7, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5, युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी को 4, राष्ट्रीय जनता दल को 4, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) को 4 सीटें मिली हैं.
इसके अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, आम आदमी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को 3-3 सीटें मिली हैं.
वहीं, जनसेना पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी), जनता दल (सेक्युलर), विदुथलाई चिरुथिगल कात्ची, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय लोक दल और जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस को 2-2 सीटें मिली हैं.
इसके अलावा 1-1 सीट पर जीत हासिल करने वाली पार्टियों में यूनाइटेड पीपल्स पार्टी- लिबरल, असम गण परिषद, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), केरल कांग्रेस, रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी, जोरम पीपल्स मूवमेंट, शिरोमणि अकाली दल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), अपना दल (सोनेलाल), एजेएसयू पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन शामिल हैं.
इसके अलावा 7 लोकसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है. जिसमें पंजाब के खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह, बिहार के पूर्णिया से पप्पू यादव, बारामुला से अब्दुल राशिद शेख और लद्दाख से मोहम्मद हनीफा शामिल हैं.
आगामी रणनीति पर बैठक आज
स्पष्ट बहुमत न होने के चलते आगामी सरकार के गठन के लिए अब गठबंधन की बैठकों का दौर शुरू हो गया है. गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन इंडिया और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की शाम को बैठक होगी. जिसमें आगामी रणनीति तय होगी.
भाजपा अकेले भले ही बहुमत से दूर हो लेकिन गठबंधन में उसे स्पष्ट बहुमत हासिल है. गठबंधन के लिहाज से एनडीए को 292 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, इंडिया को 234 सीटों पर जीत हासिल हुई है.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions