Report
पंजाब: भाजपा उम्मीदवारों के घर के बाहर क्यों किसानों ने किया प्रदर्शन
पंजाब में जब भाजपा उम्मीदवार गांवों में वोट मांगने जा रहे हैं तो वहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. किसान उनको घेर लेते हैं और उनपर सवालों की बौछार करने लगते हैं.
लेकिन मामला यहां तक आ गया है कि किसान अब भाजपा उम्मीदवारों के घर तक विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं.
28 मई को किसान संगठनों ने अमृतसर के भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के घर के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया. किसानों ने घर के सामने टेंट लगाकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया.
हमने इस मामले में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर से बात की. जानने की कोशिश की कि आखिर उन्होंने ऐसा करने का क्यों सोचा? इसके अलावा अमृतसर भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू से भी उनका पक्ष जानने की कोशिश की. उन्होंने किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन से साफ इनकार कर दिया.
देखिए हमारी ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
‘I didn’t know my name was deleted’: Voters in Okhla on the pre-SIR ‘clean-up’
-
‘Just colleagues disagreeing’: How the Election Commission rift played out on TV news
-
Long queues, voters in limbo: In Delhi seat with largest SIR deletions
-
जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की जोर आज़माइश: हिरासत में प्रदर्शनकारी, पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप
-
जंजीरों में सीईसी ‘ज्ञानेश कुमार’, कांग्रेस के प्रदर्शन में दिखा अनोखा विरोध