Video
चांदनी चौक लोकसभा: भाजपा या कांग्रेस, किसका कैडर दे रहा टक्कर?
देशभर में छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होगा. इनमें दिल्ली की सभी सात सीटें भी शामिल हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है. राज्य में गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी को 4 तो कांग्रेस को 3 सीटें मिली हैं. हमने कांग्रेस के हिस्से में आई चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया. यहां से जेपी अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने प्रवीण खंडेलवाल को चुनावी मैदान में उतारा है.
इस दौरान हमने जानने की कोशिश की कि दोनों प्रमुख विपक्षी पार्टियों का कैडर कैसे काम कर रहा है. कांग्रेस और आप के नेता मंचों पर तो गले मिल रहे हैं लेकिन क्या ग्राउंड पर इनके कार्यकर्ताओं के दिल मिले हुए हैं. वहीं, भाजपा का कैडर किन मुद्दों पर लोगों के बीच जा रहा है.
प्रचार प्रसार की बात करें तो भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तुलना में कहीं अधिक मजबूत है. दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं को चार स्तरों में बांटा गया है. इनमें जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ शामिल हैं. वहीं, कांग्रेस के पास जिला, ब्लॉक और बूथ पर केवल तीन स्तर हैं.
भाजपा का दावा है कि अकेले चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र में उनके पास 8 हजार कार्यकर्ता हैं जबकि इंडिया समूह (आप+कांग्रेस) का कहना है कि उसके पास 2 हजार से थोड़े ज्यादा कार्यकर्ता हैं. भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर मेहनत करने के साथ-साथ व्हाट्सएप, सरल एप और नमो एप जैसे अन्य भाजपा एप्स के माध्यम से भी जुड़े हुए हैं.
चांदनी चौक में एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि उनका काम सुबह 7 बजे घर-घर जाकर प्रचार करने से शुरू होता है. इनमें पर्चे बांटना, गली में पोस्टर चिपकाना, डोर टू डोर कैंपेन के तहत लोगों से मिलना शामिल है. भाजपा कार्यकर्ता के मुताबिक, वे पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियों को समझाने के लिए स्थानीय महिलाओं के साथ बैठकों और ड्राइंग रूम बैठकों में भाग लेते हैं.
वहीं, इंडिया गठबंधन अपना दिन तीन घंटे बाद, सुबह 10 बजे शुरू करता है, घर-घर जाकर प्रचार करता है, जहां कार्यकर्ता पर्चे बांटते हैं, स्टिकर चिपकाते हैं और मतदाताओं को पार्टी के चिन्हों के बारे में समझाते हैं.
एक भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शिल्पा जैन ने बताया कि वे घर- घर जाकर सबसे पहले लोगों से कहते हैं कि आपको मोदी जी ने ‘जय श्री राम’ भेजा है.
हमने भाजपा कैडर के काम को नजदीक से देखा. भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम, राम मंदिर और पीएम मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं. हालांकि, इनके प्रचार-प्रसार में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रवीन खंडेलवाल का जिक्र लगभग नदारद है.
भाजपा का कैडर कांग्रेस से काफी मजबूत दिखाई पड़ रहा है. जहां भाजपा के कार्यकर्ता एक जिम्मेदारी के साथ जमीन पर मेहनत करते हुए दिखाई देते हैं, वहीं इसके उलट कांग्रेस और आप के कार्यकर्ता जमीन पर कम ही नजर आ रहे हैं.
देखिए ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables