Report
भाजपा मुख्यालय नहीं पहुंच पाए केजरीवाल, आप कार्यालय से ही लौटना पड़ा वापस
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को अपने तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आप कार्यालय पहुंचे. जहां से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय की ओर कूच किया. हालांकि दिल्ली पुलिस की भारी मौजूदगी और चारों ओर से की गई बैरिकेडिंग के चलते उनकी यह कोशिश नाकाम रही. इसके चलते उन्हें आप कार्यालय के बाहर ही रुकना पड़ा. इस बीच करीब आधे घंटे तक नारेबाजी होती रही. इसके बाद इस प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया.
इस प्रदर्शन में सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मंत्री कैलाश गहलोत, सोरभ भारद्वाज और आतिशी समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एलान किया था कि वो रविवार दोपहर 12 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय की ओर कूच करेंगे.
केजरीवाल का आरोप है कि मोदी सरकार आप नेताओं को लगातार गिरफ्तार कर रही है. इस वजह से उनकी भाजपा को चुनौती थी कि उन्हें और उनके नेताओं को एक साथ गिरफ्तार कर लिया जाए.
सीएम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने हमें खत्म करने के लिए तीन प्लान बनाए हैं. चुनाव बाद पार्टी के अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे, पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा और पार्टी दफ्तर खाली कराया जाएगा. पीएम मोदी ने आप पार्टी को पूरी तरह खत्म करने और कुचलने का इरादा बनाया है. इसके लिए ऑपरेशन झाड़ू चलाया है. जो लोग प्रधानमंत्री से मिलते हैं वो हमें बताते हैं कि प्रधानमंत्री जी आम आदमी पार्टी की बात करते हैं. वो कहते हैं कि ये आप पार्टी वाले तेजी से बढ़ रहे है, इनके कामों की चर्चा देश भर में होने लगी है.
वहीं भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल यह प्रदर्शन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो स्वाति मालीवाल और बिभव कुमार जो कि अरविंद केजरीवाल के निजी पीए हैं, के मामले से ध्यान भटकाना चाहते हैं.
इस प्रदर्शन में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं से न्यूज़लॉन्ड्री ने बातचीत की.
देखिए पूरी रिपोर्ट-
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage