Another Election show
एक और चुनावी शो: ममता, मोदी और मीडिया पर सीनियर जर्नलिस्ट सुमन चट्टोपाध्याय से बातचीत
एक और चुनावी शो के तहत हमने पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी घमासान पर वरिष्ठ बंगाली पत्रकार सुमन चट्टोपाध्याय से बात की. सुमन चट्टोपाध्याय पूर्व में कई प्रतिष्ठित अखबारों और संस्थाओं से जुड़े रहे हैं. वे आनंद बाजार पत्रिका और बंगाली दैनिक “एइ समय” के संपादक रह चुके हैं. आजकल वे समकालीन विषयों पर ब्लॉग लिखते रहते हैं.
वर्तमान में राष्ट्रीय मीडिया की स्थिति, बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में मीडिया के हालात और भाजपा के साथ उनकी अदावत पर सुमन से हमारी लंबी बातचीत हुई.
सुमन इस दौरान ममता बनर्जी सरकार से खफा दिखे. उन्होंने कहा कि ममता भी वही नीतियां अपनाए हुए हैं, जिनका आरोप वह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर लगाती हैं. सुमन ने कहा कि भाजपा की तरह ममता बनर्जी ने भी बंगाल में अपना समांतर मीडिया खड़ा किया है, सुमन इसे ‘दीदी मीडिया’ की संज्ञा देते हैं.
बंगाल में भाजपा के राजनीतिक उदय पर उन्होंने कहा कि इसके लिए तृणमूल कांग्रेस की कार्यशैली जिम्मेदार है.
देखिए उनसे हुई हमारी ये बातचीत.
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read