Khabar Baazi
यौन शोषण मामला: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप तय
महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद और कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप तय कर दिए हैं. बृजभूषण के खिलाफ 6 महिला पहलवानों ने यौन शोषण की शिकायत की थी. मामले में पुलिस ने 25 जून को आरोपपत्र दाखिल किया था.
बार एण्ड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह पर आईपीसी की धारा 354-ए (यौन शोषण), 354 (महिलाओं का अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) के आरोप तय किए हैं.
मामले में बृजभूषण के पूर्व सहायक सचिव और सह-अभियुक्त विनोद तोमर पर भी आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप तय किए गए हैं. इसके साथ ही एक महिला पहलवान के मामले में उन्हें बरी भी कर दिया गया है.
बता दें कि बृज भूषण पर महिला पहलवानों ने पिछले साल जनवरी में यौन शोषण का आरोप लगाया था. महिला पहलवानों ने एफआईआर करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मामले में एक नाबालिग पहलवान ने भी पोक्सो अधिनियम के तहत शिकायत की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian