Report
‘मंगलसूत्र छिन जाने’ और ‘मुस्लिमों को संपत्ति बांटे जाने’ पर क्या सोचते हैं बिहार के युवा
लोकसभा चुनाव के तीन चरणों का मतदान हो चुका है. जल्द ही चौथे चरण के लिए मतदान होना है. इस बीच चुनाव में एक बार फिर हिंदू-मुसलमान और पाकिस्तान के नैरेटिव की एंट्री हो चुकी है. साथ ही इस बार प्रधानमंत्री की ओर से ‘मंगलसूत्र छीने जाने’ और ‘मुस्लिमों को संपत्ति बांटने’ जैसे दावे होने लगे हैं.
दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह महिलाओं से मंगलसूत्र भी छीन लेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति छीनकर ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों के दे देगी. साफतौर पर प्रधानमंत्री का इशारा (ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों) मुस्लिमों की ओर था.
हालांकि, प्रधानमंत्री के इस बयान की काफी आलोचना हुई. भाजपा समर्थित लोगों ने उनका बचाव भी किया. दूसरी ओर कांग्रेस ने भी प्रधानमंत्री के इस बयान को लेकर उन पर तीखा हमला बोला.
इस सियासी घमासान के बीच बिहार के युवा प्रधानमंत्री के इस बयान पर क्या सोचते हैं, ये जानने के लिए हमने पटना के गांधी मैदान में कुछ लोगों से बात की. देखिए ये वीडियो रिपोर्ट.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
The revamped BJP IT cell is trying to aura farm. W or L?
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
In Goa, real estate land grab threatens protected eco-sensitive slopes
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
‘न्यूज़रूम बंद करने की नौबत आ जाएगी': निजी डाटा नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में बोले डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स