Khabar Baazi
चुनाव आयोग का कांग्रेस एवं भाजपा को नोटिस और दूसरे चरण का मतदान आज
हिंदी के प्रमुख अखबारों ने आज एक नहीं बल्कि अलग-अलग ख़बरों को पहली सुर्खी बनाया है. कुछ ने चुनाव आयोग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पर शिकायत के मामले में दोनों के पार्टी अध्यक्षों को नोटिस भेजने तो वहीं कुछ ने प्रधानमंत्री मोदी के विरासत को लेकर राजीव गांधी पर लगाए आरोपों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है.
आइए आज के प्रमुख अखबारों की अन्य सुर्खियों पर भी एक नज़र डालते हैं. लेकिन उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
अमर उजाला अखबार ने चुनाव आयोग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पर शिकायत के मामले में नोटिस भेजने को अपनी पहली ख़बर बनाया है. ख़बर के मुताबिक, चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी को 21 अप्रैल को राजस्थान में दिए भाषण के लिए के लिए तो राहुल गांधी पर झूठा दावा करने के आरोप में नोटिस भेजा है. आयोग ने पार्टियों के स्टार प्रचारकों द्वारा ऐसे भाषणों पर पार्टी अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है. साथ ही दोनों पार्टी अध्यक्षों को 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक जवाब देने का आदेश दिया है.
आज होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, आज 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होना है. इन सीटों पर 15.88 करोड़ मतदाता 1202 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे. इनमें 8.08 करोड़ मतदाता पुरुष और 7.8 करोड़ मतदाता महिलाएं हैं. 2019 लोकसभा में इन सीटों में से 55 एनडीए और 24 यूपीए ने जीती थी.
इसके अलावा अगंभीर याचिका दायर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र पर 5 लाख का जुर्माना लगाने, मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए कर्नाटक मुख्य सचिव को पिछड़ा आयोग द्वारा जवाब तलब किये जाने और लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले के मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने की ख़बर को अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक जागरण अखबार ने लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए आज होने वाले मतदान को अपनी पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, आज दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होना है. इन सीटों पर कुल 1202 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें से 1098 पुरुष, 102 स्त्रियां और 2 थर्ड जेन्डर उम्मीदवार हैं. देशभर के 1.67 लाख बूथों पर कुल 16 लाख मतदानकर्मी तैनात हैं. इस चरण में कुल मतदाता 15.88 करोड़ हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी जनसभा में राजीव गांधी के खिलाफ विरासत कर के मामले आरोप लगाने की ख़बर को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में अपनी चुनावी सभा में राजीव गांधी पर यह आरोप लगाया कि राजीव गांधी ने विरासत कर इसलिए हटाया था ताकि वे इंदिरा गांधी की संपत्ति के उत्तराधिकारी बन सकें.
इसके अलावा राहुल गांधी द्वारा एक्स पर भाजपा के हाथ से चुनाव निकलने की पोस्ट, संदेशखाली में सीबीआई द्वारा मुकदमा दर्ज करनेस, पत्नी के स्त्रीधन पर पति का कोई हक नहीं होने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
हिंदुस्तान अखबार ने चुनाव आयोग द्वारा मोदी और राहुल पर शिकायत के मामले में नोटिस दिए जाने की ख़बर को अपनी पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, आयोग ने दोनों पार्टियों के अध्यक्षों को उनके स्टार प्रचारकों के भाषण के लिए जवाबदेह बनाया है. आयोग ने अध्यक्षों से 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे से पहले जवाब मांगा है.
दूसरे चरण के चुनाव आज होने की ख़बर को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान होना है. इस चरण के दिग्गज उम्मीदवारों में राहुल गांधी, शशि थरूर, केसी वेणुगोपाल, अरुण गोविल, एचडी कुमारस्वामी, हेमा मालिनी, ओम बिड़ला, भूपेश बघेल आदि प्रमुख हैं.
इसके अलावा दिल्ली महापौर चुनाव टलने से गरमाई सियासत और दिल्ली में हल्की बारिश के आसार की ख़बर को अखबार ने पहले पन्ने पर प्रकाशित किया है.
जनसत्ता अखबार ने चुनाव आयोग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पर के खिलाफ हुई शिकायत को संज्ञान में लेने की ख़बर को अपनी पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, आयोग ने पार्टियों के अध्यक्षों को नोटिस भेजते हुए उनके स्टार प्रचारकों के आचरण की जिम्मेदारी लेने को कहा है. आयोग ने 29 अप्रैल तक दोनों पार्टी के अध्यक्षों को जवाब देने को कहा है.
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी की मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में राजीव गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने इंदिरा गांधी की संपत्ति का उत्तराधिकारी बनने के लिए विरासत कर हटाया था.
इसके अलावा सिद्धारमैया द्वारा पीएम मोदी को मुस्लिम आरक्षण संबंधी बयान को साबित करने की चुनौती, दूसरे चरण के चुनाव आज होने की ख़बर, ईडी के आप पार्टी पर अपराध के पैसों की मुख्य लाभार्थी होने का आरोप और लंदन में भारतीय उच्चायुक्त पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार होने की ख़बरों को अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक भास्कर अखबार ने विरासत कर पर चल रहे घमासान को अपनी पहली ख़बर बनाया है. ख़बर के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश में अपनी चुनावी जनसभा में राजीव गांधी पर इंदिरा गांधी की संपत्ति का उत्तराधिकारी बनने के लिए विरासत कर हटाने का आरोप लगाया है. विरासत कर लगाए जाने के आरोपों पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री असत्यमेव जयते का प्रतीक हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर आयोग द्वारा दोनों दलों को नोटिस दिए जाने की ख़बर को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है. आयोग ने दोनों दलों के अध्यक्षों को पार्टी के प्रचारकों के लिए जवाबदेह बनाया है. आयोग ने अध्यक्षों से 29 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है.
इसके अलावा इस बार के लोकसभा चुनाव के सबसे महंगे होने, ज्यादा चीनी होने की आरोपों पर सेरेलैक के सैम्पल लिए जाने, एआईसीटीई करियर पोर्टल के लिए 30 अप्रैल से खुलने की ख़बरों को अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions