Another Election show
इंडिया गठबंधन, भीम आर्मी और बसपा की चुनौतियों पर मायावती के भतीजे आकाश आनंद का पहला इंटरव्यू
न्यूज़लॉन्ड्री का चुनावी कवरेज का कारवां पहले चरण के मुहाने पर है. इस बार ‘एक और चुनावी शो’ में हमने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद से बातचीत की. मालूम हो कि आनंद बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे हैं. बसपा के उत्तराधिकारी के तौर पर लोग आकाश को देख रहे हैं. बसपा ने इन्हें स्टार प्रचारक भी बनाया है.
आकाश 2017 में सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हुए. 2019 में मायावती पर चुनाव आयोग द्वारा 48 घंटे चुनाव प्रचार पर रोक लगने के बाद आगरा में उन्होंने पहली बार चुनावी सभा को संबोधित किया था. वे खुद 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. हालांकि, इस बार वो पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में मायावती के बाद दूसरे स्थान पर हैं.
आनंद ने अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत नगीना लोकसभा से की है. नगीना लोकसभा सीट 2019 की मोदी लहर में भी बसपा ने जीती थी. इस बार वहां से आजाद समाज पार्टी (आसाप) के चंद्रशेखर आजाद भी चुनाव लड़ रहे हैं. जिसके कारण यह हॉट सीट बन गई है.
इस चुनावी चर्चा में हमने आकाश से बसपा की चुनौतियों, घटते वोट बैंक, चंद्रशेखर आजाद की राजनीति, बसपा पर भाजपा की बी टीम के आरोपों समेत इंडिया गठबंधन आदि मुद्दों पर बात की.
देखिए आनंद से हमारी ये बातचीत.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions