Khabar Baazi
पत्रकार दीपक चौरसिया रामनवमी पर लांच करेंगे नया वेब पोर्टल “आगे से राइट”
दीपक चौरसिया ने अपने एक्स अकाउंट पर नया वेब पोर्टल “आगे से राइट” लांच करने की घोषणा की है. अपने पोस्ट में उन्होंने कन्हैया कुमार को कांग्रेस द्वारा दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से टिकट दिए जाने पर टिप्पणी करते हुए उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग का पोस्टर बॉय बताते हुए लिखा है-
“टुकड़े-टुकड़े गैंग के पोस्टर बॉय कन्हैया कुमार को दिल्ली में मनोज तिवारी के खिलाफ खड़ा कर कांग्रेस ने एक बार फिर देश विरोधी नारे कांड की यादें ताजा कर दी. दरअसल, कांग्रेस राइट और लेफ्ट के बीच की विचारधारा को रखने वाली पार्टी रही है! लेकिन अब उसपर आरोप लग रहे हैं, कि उसने लेफ्ट की विचारधारा ही नहीं उनके नेताओं को भी अपना लिया है!”
आगे इस पोस्ट में उन्होंने इस तरह के राजनीतिक विश्लेषणों को पढ़ने के लिए उनकी नई वेबसाइट “आगे से राइट” को फॉलो करने की अपील की है. वेबसाइट रामनवमी के अवसर पर 17 अप्रैल को लांच होगी.
गौरतलब है कि बीते साल जनवरी में दीपक चौरसिया ज़ी न्यूज़ में एंकर के तौर पर जुड़े थे, लेकिन मार्च 2024 में उन्होंने ज़ी न्यूज़ से इस्तीफा दे दिया था.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian