Khabar Baazi
रिपब्लिक कन्नड़ की ‘फेक न्यूज़’: अर्णब गोस्वामी और चैनल के संपादक पर केस दर्ज
अर्णब गोस्वामी और रिपब्लिक कन्नड़ के संपादक निरंजन जे के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायत में दोनों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के प्रति ‘नफरत फैलाने की मंशा से भ्रामक जानकारी के प्रसार’ का आरोप लगाया गया है.
कन्नड़ न्यूज़ संस्थान वर्था भारती की खबर के मुताबिक, कांग्रेस की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एसजे पार्क थाने में मामला दर्ज कर लिया है.
कांग्रेस का दावा है कि जिस समय चैनल ने वीडियो फुटेज दिखाकर यह कहा कि मुख्यमंत्री के काफिले ने एम्बुलेंस का रास्ता रोका और ट्रैफिक को बाधित किया, उस समय मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मैसूर में थे. कांग्रेस ने यह भी कहा कि पुष्टि किए बिना ही चैनल ने वीडियो चला दी. यह जानबूझकर आने वाले चुनावों के मद्देनजर किया गया है.
कांग्रेस प्रवक्ता लावण्या बल्लाल जैन ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, “फर्जी खबर दिखाने के लिए रिपब्लिक के अर्णब गोस्वामी और रिपब्लिक कन्नड़ के संपादक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है. उन्होंने एक वीडियो चलाकर दावा किया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सड़क पर ट्रैफिक और एम्बुलेंस को रोका जबकि उस दिन मुख्यमंत्री उस रास्ते से गए ही नहीं थे, उस दिन वे मैसूर में थे.”
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
नेहा सिंह राठौर वाले मामले में एबीपी की कार्रवाई, तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज