Khabar Baazi
आबकारी नीति मामला: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि आप के तीन अन्य नेता- दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया और संजय सिंह इसी मामले में जेल में हैं.
केजरीवाल के खिलाफ ईडी द्वारा कम से कम नौ समन जारी करने के बाद ये कार्रवाई हुई है. समन पिछले साल 21 मार्च, 4 मार्च, 26 फरवरी, 19 फरवरी, 2 फरवरी, 18 जनवरी, 3 जनवरी और 22 दिसंबर और 2 नवंबर को जारी किए गए थे.
इससे पहले दोपहर में दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को किसी भी तरह की अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था. इसके कुछ घंटों बाद ही देर शाम ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंच गई. गिरफ्तारी से पहले, कई पार्टी नेताओं ने दिल्ली के सीएम के खिलाफ "बड़ी साजिश" का आरोप लगाया था.
वहीं, आप नेता आतिशी सिंह ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और "आज रात ही तत्काल सुनवाई" की मांग की है.
न्यूज़लॉन्ड्री ने हाल ही में हैदराबाद की एक कंपनी के चुनावी बॉन्ड खरीदने और दिल्ली शराब नीति मामले के बीच एक दिलचस्प संबंध के बारे में रिपोर्ट दी थी. इसे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage