NL Charcha
एनएल चर्चा 310: हरियाणा में मुख्यमंत्री परिवर्तन और इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक
इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय हरियाणा में नायब सिंह सैनी बने नए मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग ने सार्वजनिक किया इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा और पूर्व आईएएस ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू बने नए चुनाव आयुक्त आदि रहे.
इसके अलावा केंद्र सरकार ने द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की घोषणा, एक देश-एक चुनाव पर विचार के लिए बनाई गई पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंपना और सरकार द्वारा यूएपीए के तहत जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाना आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल रहीं.
वहीं, म्यांमार के 77 नागरिकों को निर्वासित करेगा मणिपुर, बीजेपी का आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी व जनसेना पार्टी के साथ गठबंधन, दिल्ली के इंद्रलोक में नमाजियों को लात मारने की वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस का जवान सस्पेंड, 2018 में हापुड़ में मॉब लिंचिंग में कासिम कुरैशी की हत्या के मामले में 10 आरोपियों को उम्रकैद की सजा और बेंगलुरु में बढ़ रहा पानी का संकट आदि ख़बरों ने भी हफ्तेभर तक लोगों का ध्यान खींचा.
इस हफ्ते चर्चा में बीबीसी की डिजिटल वीडियो संपादक सर्वप्रिया सांगवान शामिल हुईं. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री टीम से रमन किरपाल, स्तंभकार आनंद वर्धन और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा के प्रमुख विषय चुनाव आयोग द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक किए जाने और न्यूज़लॉन्ड्री के भी इसपर रिपोर्ट किए जाने को लेकर अतुल सवाल करते हैं, “अभी जो भी जानकारी सामने आई है उसमें क्या महत्वपूर्ण चीजें आपको दिखीं?”
इसके जवाब में रमन किरपाल कहते हैं, “बीजेपी की सरकार चुनावी चंदे के लिए एक ऐसी योजना लेकर आई जिसमें पारदर्शिता बिल्कुल नहीं थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब चंदे का डाटा सार्वजनिक हुआ है. आयोग द्वारा जारी किए गए डाटा में हम इस चीज के संकेत खोजने की कोशिश कर रहे हैं कि ईडी और आईटी के छापे के बाद किन कंपनियों ने दान देना शुरू किया. इस डाटा में बड़ी-बड़ी फार्मा, इंफ्रा और माइनिंग कंपनियां हैं. जो सरकार के साथ सौदा करती हैं और उन्हें कई प्रोजेक्ट्स मिलते हैं.”
सुनिए पूरी चर्चा-
नोट: इस हफ्ते चर्चा पेवॉल के पीछे नहीं है. अपने फेवरेट पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म से चर्चा सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
टाइम कोड्स
00 - 5:29 - इंट्रो और जरूरी सूचना
05:30 - 19:40 - नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री
19:41 - 24:28 - सुर्खियां
24:29 - 1:12:13 - चुनाव आयोग ने सार्वजनिक किया इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा और नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति
1:12:14 - 1:18:32 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
हृदयेश जोशी
इंडियन एक्सप्रेस में फिल्म ‘आलम आरा’ पर संपदा शर्मा का लेख
आनंद वर्धन
किताब- द ऑक्सफोर्ड कम्पैनियन टू पॉलिटिक्स इन इंडिया
सर्वप्रिया सांगवान
नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री- द मिनिमलिस्ट्स
रमन किरपाल
न्यूज़लॉन्ड्री पर इलेक्टोरल बॉन्ड और राजनीतिक फंडिंग से जुड़ी रिपोर्ट्स
नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री- टू किल ए टाइगर
अतुल चौरसिया
न्यूज़लॉन्ड्री पर इलेक्टोरल बॉन्ड और राजनीतिक फंडिंग से जुड़ी सीरीज़
नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री- स्पाई ऑप्स
ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: उमराव सिंह
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions