Khabar Baazi
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान: 7 चरणों में मतदान, 4 जून को परिणाम
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी किया. पिछली बार की तरह ही इस बार भी सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा.
पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 25 मई और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान 1 जून, 2024 को होगा. वहींं, 4 जून को मतगणना होगी.
लोकसभा चुनावों के साथ ही देश के चार राज्यों- सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होंगे.
26 विधानसभाओं पर होगा उप-चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देशभर की 26 विधानसभा सीटों पर भी उप-चुनाव होंगे. इन सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ वाले चरण में णतदान होगा. इन 26 विधानसभाओं में बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडू की सीटें शामिल हैं.
1.8 करोड़ वोटर नए
चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि देश में कुल 96.8 करोड़ मतदाता हैं. जिनमें 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं. इसके अलावा 48 हजार के करीब ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार कुल 1.8 करोड़ लोग पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
महिला मतदाताओं की भागेदारी बढ़ी
चुनाव आयोग ने बताया कि पिछले चुनावों के मुकाबले लगातार महिला मतदाताओं की भागेदारी बढ़ रही है. नए मतदाताओं में भी 18-19 वर्ष के बीच की 85.3 लाख महिला मतदाता शामिल हैं. इसके अलावा युवाओं की भी मतदान में भागीदारी बढ़ रही है.
पिछले सवा साल में 11 चुनाव
चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि पिछले सवा साल के भीतर 11 इलेक्शन हुए हैं. ये सभी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं. साथ ही इस दौरान फेक न्यूज पर एक्शन लेने का तरीका भी पहले के मुकाबले बहुत मजबूत हुआ है. पिछले 2 साल में हमने इसे और मजबूत किया है.
देखिए चुनाव आयोग की पूरी प्रेसवार्ता
पहली बार घर से वोट कर सकेंगे मतदाता
85 साल से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांगों को इस बार घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी. ऐसा पहली बार होगा. इसके अलावा उन्हें बूथ पर आने के लिए स्वयंसेवक और व्हीलचेयर भी उपलब्ध करवाई जाएगी. चुनाव आयोग इसे पूरे देश में लागू करेगा.
चार चुनौतियां और चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने कहा कि उनके सामने 4 प्रमुख चुनौतियां होंगी. जिसमें मसल पावर यानि बाहुबल, मनी पावर यानि धनबल, मिस इन्फोर्मेशन यानि भ्रामक जानकारी और आचार संहिता का उल्लंघन प्रमुख हैं. इन सबसे निपटने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार काफी तैयारी की है.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य