Khabar Baazi
प्रसार भारती ‘शब्द’ अब देगा न्यूज़ चैनलों को कॉपीराइट-मुक्त फोटो और वीडियो सामग्री
प्रसार भारती की नई शाखा शेयर्ड ऑडियो विज़ुअल्स फॉर ब्रॉडकास्ट एंड डिसेमिनेशन (शब्द) जल्दी ही पंजीकृत अखबारों, मैगजीनों, टीवी चैनलों, डिजिटल संस्थानों और “सोशल मीडिया न्यूज़ चैनलों” को कॉपीराइट-मुक्त फोटो और वीडियो की सामग्री देना शुरू करेगा जिनका उपयोग वे व्यावसायिक कार्यों के लिए कर सकते हैं.
दी इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इस माध्यम पर फोटो और वीडियो लाने के लिए 1,500 रिपोर्टर्स और स्ट्रिंगर्स काम करेंगे. न्यूज़ चैनलों को इन सामग्रियों का उपयोग करने के लिए किसी को श्रेय देने की बाध्यता भी नहीं होगी.
जो न्यूज़ संस्थान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में पंजीकृत हैं उन्हें ये सामग्री डीडी न्यूज़ और आकाशवाणी न्यूज़ की आधिकारिक वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एयर ऐप पर मिलेगी.
बुधवार को ‘शब्द’ का विमोचन करने के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि “शुरुआती प्रस्ताव” के रूप में “पहले साल के लिए सभी सेवाएं मुफ्त होंगी, जिनमें सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में विविध सामग्री मुहैया कराई जाएगी”
द हिन्दू ने अनुराग ठाकुर के हवाले से लिखा, “यह पत्रकारिता जगत में क्रांति लाएगा और छोटे मीडिया संस्थानों को भी इससे फायदा होगा. जिनके पास जानकारियां जुटाने के लिए बड़ा तंत्र मौजूद नहीं है.”
आम चुनाव करीब आ चुके हैं, और न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read: प्रसार भारती में नौकरी के नाम पर ठगी
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables