Khabar Baazi
स्वतंत्र पत्रकार ग्रीष्मा कुठार और इंडियन एक्सप्रेस की रितिका चोपड़ा ने जीता चमेली देवी जैन पुरस्कार
चमेली देवी जैन पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है. इस साल यह पुरस्कार ग्रीष्मा कुठार और रितिका चोपड़ा को दिया गया है. ग्रीष्मा एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जबकि रितिका इंडियन एक्सप्रेस के साथ जुड़ी हैं.
ग्रीष्मा को यह पुरस्कार मणिपुर जैसे हिंसा-प्रभावित क्षेत्रों से उनकी रिपोर्ट्स के लिए दिया गया है. वहीं, रितिका को यह पुरस्कार शिक्षा और सरकारी नीतियों के क्षेत्र में प्रभावशाली रिपोर्ट्स के लिए दिया गया है.
बता दें कि ग्रीष्मा पहले भी द कारवां और अल जज़ीरा जैसे कई प्रकाशनों के लिए लिख चुकीं हैं. उन्होंने अपनी रिपोर्ट्स में हाशिये पर जी रहे लोगों पर राजनीति का क्या प्रभाव होता है इस पर प्रकाश डाला है. वहीं, रितिका इंडियन एक्सप्रेस में सरकारी नीतियों की राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख हैं. वह सरकार की नीतियों, शिक्षा और चुनाव आयोग को लेकर रिपोर्टिंग करती हैं.
पुरस्कार के लिए इस बार 65 लोगों ने अपने नाम भेजे थे. विजेताओं का चयन राधिका रामासेषन की अगुवाई वाली स्वंतत्र ज्यूरी ने किया. जिसमें लेखक मरियम अल्वी और डाउन टू अर्थ के प्रबंधक संपादक रिचर्ड महापात्रा भी शामिल थे.
आम चुनाव करीब आ चुके हैं, और न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य