Khabar Baazi
रिपब्लिक के शिखर सम्मेलन में मोदी, अर्णब ने बांधे तारीफों के पुल
“मोदी-मोदी” के नारों के बीच रिपब्लिक चैनल के मुख्य संपादक अर्णब गोस्वामी ने मंच से ऐलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएंगे.”
‘रिपब्लिक’ के शिखर सम्मेलन 2024 में अर्णब गोस्वामी एक पत्रकार कम भाजपा कार्यकर्ता की भूमिका में ज्यादा नजर आए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के तौर पर निमंत्रित थे.
प्रधानमंत्री के भाषण के बाद अर्णब ने कहा कि इस बार ‘प्रो-इंकम्बेंसी’ है यानी सत्ता पक्ष की लहर है. यह कहने के बाद गोस्वामी हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री पास जाकर बोले, “आपकी सोच पारम्परिक राजनीतिक विश्लेषकों और अर्थशात्रियों की समझ के परे है.”
फिर गोस्वामी ने कहा, “मैं आपको तब से जानता हूं जब आप भाजपा के कार्यालय के पीछे एक छोटे से कमरे में रहते थे. मैं तब भी आपको परेशान किया करता था.”
मोदी की “मैक्रो” और “माइक्रो” समझ की बात करते हुए अर्णब ने कहा कि यह समझना बहुत मुश्किल है. आप गगनयान और जीएसटी के बारे में सोचते हैं, पर आपने जो दिव्यांगों के लिए जो किया उससे आपकी समझ और संवेदनशीलता दिखती है. और ये एक नेता में होना बहुत जरूरी है. इसलिए लोगों को आप पर विशवास है.”
आगे गोस्वामी ने कहा, “मोदी जी देश आने वाले कई सालों और दशकों तक आपका नेतृत्व चाहता है. सात-आठ हफ्तों में आप ऐतिहासिक मतों से जीत जाएंगे और हम सोच को आगे ले जाने का काम करेंगे.”
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
नेहा सिंह राठौर वाले मामले में एबीपी की कार्रवाई, तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज