Khabar Baazi
हेमंत सोरेन मामला: चार चैनलों के चार पत्रकारों से होगी पूछताछ
झारखण्ड पुलिस ने दिल्ली स्थित चार न्यूज़ चैनलों के चार पत्रकारों को समन भेजे हैं. ये समन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ईडी के अफसरों के खिलाफ दी गई शिकायत को लेकर भेजे गए हैं.
द इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के अनुसार, यह केस अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था. सोरेन ने शिकायत में आरोप लगाया था कि ईडी ने उनके घर पर 29 जनवरी को “उनकी और उनके समाज की छवि को बिगाड़ने के लिए रेड मारी थी.” सोरेन ने यह भी कहा कि “ईडी ने तफ्तीश की जानकारी मीडिया को उन्हें बदनाम करने के लिए दी थी.”
रिपोर्ट के अनुसार, रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने चार समाचार चैनलों- न्यूज़ 18, आज तक, न्यूज़ 24 और ज़ी न्यूज़ के चार पत्रकारों को पूछताछ के लिए समन भेजे थे. हालांकि, इन चारों ने आने से मना कर दिया. जिसके बाद पुलिस दिल्ली जाकर उनसे पूछताछ करेगी.
मालूम हो कि हेमंत सोरेन ने शिकायत में ईडी के अतिरिक्त निदेशक कपिल राज, सहायक निदेशक देवव्रत झा, अनुमान कुमार, अमन पटेल और अन्य अफसरों के नाम लिए हैं. इसके बाद इन अफसरों ने एफआईआर के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया था.
मालूम हो कि ईडी ने सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
आम चुनाव करीब आ चुके हैं, और न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions