Report
छात्र संघ चुनाव से पहले जेएनयू में हिंसक झड़प, कई छात्र घायल
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ है. बृहस्पतिवार देर रात लेफ्ट और एबीवीपी के छात्रों में हुई इस भिड़ंत में कई छात्र घायल हुए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस कदर छात्र आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. कोई लाठी डंडे भांज रहा है तो कोई साइकिल और ढपली से एक दूसरे को पीटते दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल, यह पूरा झगड़ा जेएनयू में होने वाले चुनावों को लेकर हुआ है. मालूम हो कि यूनिवर्सिटी में 2019 से चुनाव नहीं हुआ है. चुनाव को लेकर छात्र काफी उत्साहित हैं. इसी सिलसिले में गुरुवार देर रात जनरल बॉडी मीटिंग (जेबीएम) की बैठक हुई थी. इस मीटिंग में चुनाव आयोग का गठन किया गया यानी उन छह लोगों का नाम तय हुआ, जो इस पूरे चुनाव को कराएंगे.
इस बीच छात्रों के गुटों में धांधली को लेकर बहस शुरू हो गई. जिसके कारण खूब मारपीट हुई. लेफ्ट संगठनों का आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है. उन्हें लाठी और रॉड से पीटा गया है. वहीं एबीवीपी से जुड़े छात्रों का कहना है कि उनके साथ लेफ्ट के छात्रों ने मारपीट की है.
दोनों ही गुटों के पदाधिकारियों और अन्य छात्रों से हमने बातचीत की है. विस्तार से समझने के लिए देखिए ये पूरी वीडियो-
Also Read: जेएनयू: नारों और दीवारों पर पुताई का फरमान
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra