Report
क्या अब दिल्ली कूच नहीं करेंगे नोएडा- ग्रेटर नोएडा के किसान?
नोएडा- ग्रेटर नोएडा के किसानों ने 23 फरवरी को दिल्ली कूच करने का अपना ऐलान फिलहाल टाल दिया है. दरअसल, इन किसानों की मांगों को लेकर सरकार ने एक कमेटी गठित कर दी है. इसमें राजस्व परिषद के चेयरमैन कमेटी के अध्यक्ष होंगे. इसके अलावा कमेटी के सदस्य के तौर पर मंडल आयुक्त और गौतम बुद्ध नगर के डीएम का नाम शामिल है. ये कमेटी तीन महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता सुखबीर खलीफा कहते हैं, "आज हमारी डीएम की मौजूदगी में कमिश्नर मैडम से बात हुई है. हमारे मुद्दों पर आज हाई पावर कमेटी का गठन हुआ है. आगे की कार्रवाई के लिए हम अपने साथियों से चर्चा करने के बाद फैसला लेंगे."
बता दें कि किसान संगठन नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की तरफ से अधिग्रहित अपनी जमीनों के बदले बढ़ा हुआ मुआवजा और विकसित भूखंड देने की मांग को लेकर लंबे समय से कई जगहों पर विरोध- प्रदर्शन कर रहे हैं. बीते 8 फरवरी को यह आंदोलन तब ज्यादा बढ़ गया जब किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया. जिसके बाद वे नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पार्क के सामने और महामाया फ्लाईओवर के नीचे हाईवे पर आकर बैठ गए. तब प्रसाशन द्वारा एक कमेटी गठित करने की बात कहकर किसानों से हाईवे खाली करा लिया गया था. अब इस कमेटी का गठन कर दिया गया है.
इस आंदोलन में अभी भी काफी किसान बैठे हैं. हमने उनसे बात की है.
देखिए पूरी रिपोर्ट-
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test