Khabar Baazi
राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पत्रकार से हाथापाई, पूछा था- सपा से गठबंधन है या नहीं?
राहुल गांधी की यात्रा के दौरान उनके समर्थकों ने एक पत्रकार के साथ हाथापाई हो गई. पीट दिया. दरअसल, यात्रा उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंची हुई थी. इस दौरान इंडिया न्यूज़ के एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा लिया कि, “सपा से गठबंधन है या टूट गया?”
यह सवाल सुनकर राहुल गांधी पत्रकार से उसका नाम, उसके मालिक का नाम और उसकी जाति आदि पूछने लगे. इसी दौरान कांग्रेस समर्थकों ने पत्रकार से हाथापाई कर दी. जिस पर राहुल समर्थकों को कहते रहे, ”मत मारो उसे. उसे यहां भेजो. उसका नाम बताओ. वो ओबीसी नहीं है, वो दलित नहीं है, वो आदिवासी नहीं है.”
बाद में पता चला कि वह पत्रकार ओबीसी समाज से ही है. उसका नाम शिव प्रसाद यादव है. घटना के बाद कांग्रेस को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
वहीं, घटना पर रोष जताते हुए पत्रकार नवल कांत सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “पत्रकारों से अनुरोध है कि राहुल गांंधी से कोई सवाल न पूछें, पीट दिये जाएंगे. ये कांग्रेस का नया चलन है. लखनऊ में इंडिया न्यूज़ के रिपोर्टर शिव प्रसाद को कांग्रेसियों ने राहुल गांंधी के उकसावे पर पीट दिया. उसका सवाल था- “सपा से गठबंधन है या टूट गया?”
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की निंदा
पत्रकार के साथ हुई इस घटना की प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी कड़ी निंदा की है. प्रेस क्लब ने ट्वीट किया. “हम राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा समाचार संवाददाताओं के साथ किसी भी तरह की शारीरिक मारपीट की निंदा करते हैं. हम न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान रायबरेली में आईटीवी संवाददाता शिव प्रसाद यादव के साथ हुई घटना पर चिंता व्यक्त करते हैं और दोषी हमलावरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आग्रह करते हैं.”
सपा से गठबंधन हुआ फाइनल
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से बुधवार शाम को गठबंधन की घोषणा हो गई. इसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 17 सीटों पर कांग्रेस और बाकी 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे. वहीं, मध्यप्रदेश में भी एक सीट, खजुराहो पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी.
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के हिस्से में आई ये 17 लोकसभा सीट
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अमेठी, रायबरेली, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया की सीट पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, बाकी सभी सीटों पर सपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage