Khabar Baazi
रोज़नामचा: भाजपा का अधिवेशन, टेस्ट क्रिकेट और बैडमिंटन में भारत की जीत
हिंदी के सभी अख़बारों ने आज ज्यादातर भाजपा अधिवेशन में दिए पीएम मोदी के भाषण को पहली सुर्खी के रूप में प्रकाशित किया है. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट और बैडमिंटन में भारत ने एतिहासिक जीत दर्ज की है. इन ख़बरों को भी अख़बारों ने प्राथमिकता से छापा है.
आइए आज के प्रमुख अखबारों की अन्य सुर्खियों पर भी एक नज़र डालते हैं. लेकिन उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
अमर उजाला
अमर उजाला अख़बार ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन की ख़बर को प्राथमिकता से छापा है. अख़बार ने पीएम मोदी के भाषण को सुर्खी बनाया है. शीर्षक है, 'दुनिया भी हमारी जीत के प्रति आश्वस्त सितंबर तक के निमंत्रण आ चुके: मोदी'. वहीं केंद्र चार और फसलों पर पांच साल तक एमएसपी देने को तैयार हो गया है. इस खब़र को भी अख़बार ने प्राथमिकता से छापा है. लिखा है, किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई चौथे दौर की बैठक में केंद्र सरकार चार और फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने को तैयर हो गई. सरकार के प्रस्ताव पर किसान आपस में बात कर फैसला लेंगे.
इसके अलावा, भारत ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को 434 रनों से हराया, एशिया टीम चैंपियनशिप बैडमिंटन में बेटियों ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड; जैनमुनि आचार्य विद्यासागर ने देह त्यागी; सुप्रीम सुनवाई से पहले चंडीगढ़ के मेयर सोनकर ने दिया इस्तीफा; केंद्र ने प्याज के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटाया; झटका: पीडीपी भी विपक्षी गठबंधन से बाहर और संदेशखाली: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज आदि खब़रों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक जागरण
दैनिक जागरण अख़बार ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन की खब़र को ही पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर का शीर्षक है, 'दुनिया जानती है आएगा तो मोदी ही'. ख़बर में पीएम मोदी के भाषण को जोर देकर छापा है.
इसके अलावा भारतीय बेटियों ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, भारत ने टेस्ट में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, झारखंड के नाराज कांग्रेस विधायकों की दिल्ली में हो रही मान- मनौव्वल और राहुल के मध्य प्रदेश में घुसते ही कमल नाथ का भाजपा में हो सकता है प्रवेश आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
हिन्दुस्तान
हिन्दुस्तान अख़बार ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिए पीएम मोदी के भाषण को ही पहली सुर्खी बनाया है. शीर्षक है, 'दस साल पूरी तरह बेदाग:मोदी'.
लिखा है, दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरा देश मानता है कि उनका 10 वर्षों का कार्यकाल आरोपमुक्त रहा है. उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना सामान्य उपलब्धि नहीं है. देश को महाघोटाले और आतंकी हमलों से मुक्ति दिलाई, गरीब और मध्यम श्रेणी के लोगों का जीवन बेहतर करने का प्रयास किया है.
इसके अलावा, गर्व: बेटियों ने रैकेट और बेटों ने बल्ले से इतिहास रचा; किसान भाजपा नेताओं के घर घेरेंगे; बीमा पॉलिसी धारकों के दावों का जल्द निपटारा होगा; जैन मुनि विद्यासागर महाराज ने समाधि ली और पंजाब में अलग-अलग लड़ेंगी आप को कांग्रेस आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
जनसत्ता
जनसत्ता अख़बार ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन की ख़बर को सुर्खी बनाते हुए शीर्षक दिया है, 'राम मंदिर है 1000 साल तक रामराज्य की स्थापना का सकेत'. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में रविवार को पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि अयोध्या में राम मंदिर अगले 1000 वर्षों के लिए भारत में 'रामराज्य' की स्थापना का संकेत है.
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सीएएफ अफसर की कुल्हाड़ी से हत्या की; दालों और कपास समेत कुछ कृषि उपज पर पांच साल तक एमएसपी; कांग्रेस ने कहा, बसपा के लिए इंडिया गठबंधन के दरवाजे खुले हैं; मत्री न बनने पर कांग्रेस के बाद झामुओ में नाराजगी सतह पर; सोनकर का इस्तीफा, तीन आप पार्षद भाजपा में; छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोधी विधेयक लाने की तैयारी और सबसे ज्यादा रनों से जीत का कीर्तिमान बनाया भारत ने आदि खब़रों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक भास्कर
दैनिक भास्कर अख़बार ने प्रख्यात दिगंबर जैन संत ने छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में देह त्यागी इस ख़बर को पहली सुर्खी बनाया है. लिखा है, प्रसिद्ध दिगंबर जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर जी शनिवार रात महाप्रयाण कर गए. आचार्यश्री ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में रात 2:35 बजे समाधि ली.
आगे लिखा है, उन्हें देह त्यागने का आभास हो गया था इसलिए तीन दिन पहले अन्न जल त्याग कर मौन व्रत ले लिया था.
इसके अलावा, वरिष्ठ नेताओं पर दांव लगाएगी कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी तैयार रहने के लिए कहा; सुनवाई से पहले चंडीगढ़ मेयर का इस्तीफा, आप के तीन पार्षद भाजपा में शामिल; खेल में टेस्ट में भारत की सबसे बड़ी जीत; बैडमिंटन में पहली बार भारत ने एशिया टीम चैंपियनशिप जीती; किसान आंदोलन-2: शंभू और खनौरी सीमा पर डटे किसान आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
CBD COP17: Why digital genetic data debate matters to India’s farmers and researchers
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth