Ground Report Videos
हल्द्वानी में हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण, जानिए क्या कहते हैं स्थानीय लोग
विवादित मदरसा और मस्जिद ढहाने के बाद हुई हिंसा के चलते लगाए गए कर्फ़्यू के बाद से हल्द्वानी के बनभूलपुरा में तनाव का माहौल बरकरार है. फिलहाल, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
राज्य की धामी सरकार ने 'उपद्रवियों' के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की बात कही है. पुलिस ने अब तक करीब 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस का दावा है कि उसने इन लोगों से सात पिस्तौलें बरामद की हैं.
उधर, स्थानीय लोगों का ये आरोप है कि पुलिस उन्हें बेवजह निशाना बना रही है. यहां एक वायरल वीडियो में पुलिस को भी लोगों पर पत्थर फेंकते देखा जा सकता है. आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई में कई लोग घायल भी हुए हैं. वहीं, डीजीपी ने कार्रवाई के दौरान पुलिस पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.
न्यूज़लॉन्ड्री ने ऐसे कम से कम 3 ऐसे लोगों से बात की जो कथित रूप से पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए थे. बनभूलपुरा के मौजूदा हालातों पर देखिए हमारी ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables