Ground Report Videos
डीडीए ने ढहाई महरौली की 600 साल पुरानी मस्जिद, बेघर हुए दर्जनों अनाथ
मस्जिद कथित तौर पर 600 साल से अधिक पुरानी थी और इसका रखरखाव दिल्ली वक्फ बोर्ड द्वारा किया जाता था. इसके मदरसे में लगभग 25 अनाथ बच्चे रहते थे. डीडीए पर आरोप है कि उसने मस्जिद को जमींदोज करने से कुछ मिनट पहले तक भी न तो मस्जिद और न ही मदरसे के अधिकारियों को इस बारे में कोई सूचना दी.
न्यूज़लॉन्ड्री ने मस्जिद के इमाम, मदरसे के एक शिक्षक और छात्रों से बात की. मदरसे के शिक्षक मुज़्ज़मिल सलमानी ने कहा, "हमें पहले से कोई सूचना नहीं थी." छात्रों ने कहा कि वे अपना सामान तक भी नहीं निकाल पाए. एक अन्य छात्र ने कहा, "अचानक से सब शोर-शराबे में तब्दील हो गया."
डीडीए की इस कार्रवाई का बच्चों और उनके भविष्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा? वे विरासत और घर दोनों के नुकसान से कैसे निपट रहे हैं?
जानने के लिए देखिए हमारी ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
TV Newsance 351 | GDP jumps, Godi brigade loses its mind
-
India is growing at 7.8%. Should you believe it?
-
What happened to journalist Shaheen Khan at Saket police station?
-
Poor results, poorer facilities: The schools Nuh’s children are expected to learn in
-
Picked up for speaking Bengali: Inside Bengaluru’s Operation Mukta