What's New at NL- Newslaundry Hindi
12वीं सालगिरह पर न्यूज़लॉन्ड्री सब्सक्राइबर्स के लिए एक और पेशकश- द पेपर ट्रेल
न्यूज़लॉन्ड्री का सफर शुरू हुए 12 साल हो चुके हैं. इस मौके पर हम अपने सब्सक्राइबर्स के लिए कुछ नया लॉन्च कर रहे हैं- द पेपर ट्रेल!
यह 24 पेज का एक डिजिटल टैबलॉयड समाचार पत्र होगा. जो पाठकों को पखवाड़े की सभी खबरों का सारांश प्रदान करेगा. हमारा पहला अंक न्यूज़लॉन्ड्री की 12 साल की यात्रा को समर्पित होगा. जिसमें हमारे सहयोगी ‘द न्यूज़ मिनट’ की भी कुछ खास कवरेज शामिल होंगी.
और हां, यह विशेष रूप से सिर्फ हमारे गेम चेंजर सब्सक्राइबर्स और एनएल-टीएनएम के ज्वाइंट सब्सक्रिप्शन के साथ ही उपलब्ध होगा.
अब आपके मन में सवाल होगा- पेपर ट्रेल क्यों? दरअसल, पिछले 12 सालों में, हम आपके लिए ऑडियो से लेकर वीडियो और टेक्स्ट (लेखों) तक सभी प्रारूपों में समाचार लेकर आए हैं. इस दौरान हमने सीखा कि अच्छी पत्रकारिता का कोई विकल्प नहीं है. समाचारों को आप तक पहुंचाने के लिए कोई निर्धारित फॉर्मूला नहीं हो सकता, हालांकि, हमारे सिद्धांत नहीं बदलते. हम अपने पाठकों के लिए गुणवत्तापरक, विशिष्ट और गहन रिपोर्टिंग करने का प्रयास करते हैं.
पेपर ट्रेल भी इस दिशा में हमारा एक और प्रयास है. यह मुख्यधारा के समाचार पत्र की तरह नहीं होगा और यह सनसनीखेज़ता के लोकप्रिया के फॉर्मूलों से दूर होगा. इसकी बजाय, इसमें पाठकों के लिए उन सभी समाचारों का एक सारांश होगा, जो उनके लिए मायने रखती हैं, जो उनसे छूट गई होंगी.
द पेपर ट्रेल के आगामी अंकों में, आप पखवाड़े की सर्वश्रेष्ठ ख़बरें देखेंगे, जो कम शब्दों और आकर्षक लेआउट में प्रस्तुत की जाएंगी. हमारा प्रयास इसे इंटरैक्टिव बनाने का भी होगा. साथ ही डिज़ाइन और सामग्री में भी सुधार की गुंजाइश लगातार रहेगी. तो अगर आप हमारे गेम चेंजर या एनएल-टीएनएम के संयुक्त सब्सक्राइबर हैं, तो आपको महीने में दो बार हमारे इस नए प्रयास से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा.
धन्यवाद.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां