What's New at NL- Newslaundry Hindi
NL@12: विज्ञापन मुक्त पत्रकारिता के 12 साल और एक गुजारिश
हमने पिछले 12 साल आपके सहयोग से एक वैकल्पिक न्यूज़ का मॉडल खड़ा करने में बिताया. एक मीडिया प्लेटफॉर्म जो विज्ञापन के दबाव से पूरी तरह आज़ाद हो. यह आपको जागरूक नागरिक बनाने में सक्षम हो. हमने विभिन्न पॉडकास्ट्स, इंटरव्यू, रिपोर्ट और शोज़ के जरिए हर कहानी का सच आप तक लाने की कोशिश की है.
भले इसके बदले हमें सरकारी दबाव, छापेमारी और कानूनी नोटिसों से भी दो-चार होना पड़ा लेकिन हमने अपनी राह नहीं छोड़ी और निडरता से अपना काम जारी रखा. बीते सालों में न्यूज़लॉन्ड्री ने देशभर से आप तक वो सच पहुंचाने की कोशिश की है, जो बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों की हेडलाइन्स की चकाचौंध में दब कर रह गया था. फिर चाहे बात चुनावों की या प्राकृतिक आपदाओं की. चाहे बात प्रदर्शनों की हो या आंदोलनों की.
आप सबके सहयोग ने ही हमें आगे बढ़ते रहने का हौसला दिया. साथ ही इस सफर में हमें कुछ अवॉर्ड्स भी मिले, जिन्होंने इस सफर का मजा दोगुना ही किया.
इस तरह जहां हमें अपने काम पर गर्व तो है ही साथ ही आपके निरंतर सहयोग भी हमारे लिए बहुत मायने रखता है. क्योंकि आपके बिना जनता के पैसे से जनता के लिए काम करने वाले वैकल्पिक मीडिया की कल्पना अधूरी ही रहती. 12 सालों के इस सफर में हम आपके तहदिल से आभारी हैं. साथ ही आगे भी इस सहयोग की गुजारिश करते हैं.
धन्यवाद.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
‘Won’t stop me from writing or activism’: Search warrant against Arunachal Times journalist
-
CBD COP17: Why digital genetic data debate matters to India’s farmers and researchers