Khabar Baazi
जासूसी के आरोप में दूतावास कर्मी गिरफ्तार और झारखंड में चंपई सोरेन आज साबित करेंगे बहुमत
हिंदी के ज्यादातर प्रमुख अखबारों ने आज एक नहीं बल्कि अलग-अलग अखबारों को सुर्खी बनाया है. किसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद पुलिस की अपराध शाखा ने शिक्षा मंत्री आतिशी को भी जांच में शामिल होने का दिया नोटिस तो किसी ने आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा दूतावासकर्मी यूपी एटीएस ने मेरठ से किया गिरफ्तार तो वहीं किसी ने पीएम मोदी के गुवाहटी दौरे की ख़बर को पहली सुर्खी बनाया है.
आइए आज के प्रमुख अखबारों की अन्य सुर्खियों पर भी एक नज़र डालते हैं. लेकिन उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
पुलिस की अपराध शाखा ने अरविंद केजरीवाल के बाद आतिशी मार्लेना को नोटिस दिया है. हिन्दुस्तान अख़बार ने इस ख़बर को प्रमुखता से छापा है. अख़बार ने लिखा है, विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद पुलिस की अपराध शाखा ने शिक्षा मंत्री आतिशी को भी जांच में शामिल होने का नोटिस दिया है. उन्हें सोमवार तक नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है. वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि चाहे जेल भेज दो, झुकूंगा नहीं.
आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा दूतावासकर्मी दबोचा इस खब़र को भी अख़बार ने प्रमुखता से छापा है. लिखा है यूपी एटीएस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले हापुड़ निवासी दूतावासकर्मी सतेंद्र सिवाल को रविवार को गिरफ्तार किया है. सतेंद्र की तैनाती वर्तमान में रूस में भारतीय दूतावास में थी और आरोपी छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था.
इसके अलावा झारखंड में चंपई सोरेन आज बहुमत साबित करेंगे, यूसीसी पर रिपोर्ट को उत्तराखंड कैबिनेट की मंजूरी, आयुर्वेद, होम्योपैथीइलाज के लिए भी बीमा हो सकेगा, दिल्ली-एनसीआर में बारिश से दिन का तापमान गिरा और बैटरी लगे जेटपैक सूट से उड़ सकेंगे जवान आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
अमर उजाला अख़बार ने पाकिस्तान के लिए जासूसी में मॉस्को दूतावास का कर्मचारी मेरठ से गिरफ्तार ख़बर को पहली सुर्खी बनाया है. लिखा है, हापुड़ निवासी सतेंद्र सिवाल 2021 से था तैनात, 14 दिन के रिमांड पर भेजा गया सेना, रक्षा और विदेश मंत्रालय की जानकारियां आईएसआई को भेजीं. एटीएस थाना, लखनऊ में उस पर आपराधिक साजिश और गोपनीयता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है.
पीएम मोदी ने गुवाहटी में रोड शो किया है. इस ख़बर को भी अख़बार ने प्रमुखता से छापा है. ख़बर का शीर्षक है 'पिछली सरकारों ने संस्कृति पर शर्मिंदा होने पर बना दिया था दस्तूर: मोदी'. ख़बर के मुताबिक पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्य से आजादी के बाद सत्ता में रहे लोग आस्था के पवित्र स्थलों का महत्व नहीं समझ सके. उन्होंने राजनीतिक वजहों से अपनी ही संस्कृति, अतीत पर शर्मिंदा होने का दस्तूर बना दिया था.
इसके अलावा उत्तराखंड: यूसीसी मसौदे पर कैबिनेट ने लगाई मुहर, विधायक खरीद फरोख्त मामले में मंत्री आतिशी को नोटिस, एयर इंडिया के पूर्व सीएमडी समेत नौ के खिलाफ चार्जशीट, चंपई सरकार का बहुमत परीक्षण आज हैदराबाद से रांची पहुंचे विधायक, उत्तराखंड: जस्टिस ऋतु बाहरी बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, नकल माफिया पर कसेगी नकेल लोकसभा में आज पेश होगा बिल, बच्चे ने पपी को ऊंची इमारत से फेंका केस दर्ज होने पर हंगामा, एक पैन कार्ड पर 1000 खाते आरबीआई के रडार पर पेटीएम और गगनयान से पहले व्योममित्र छुएगा आसमां आदि ख़बरों को भी अख़बार ने प्रमुखता से छापा है.
जनसत्ता अख़बार ने आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में दूतावास कर्मी गिरफ्तार ख़बर को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में कार्यरत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसे मेरठ से पकड़ा गया. वह हापुड़ जिले के अपने गांव शाह महीउद्दीनपुर आया हुआ था. अख़बार ने पीएम मोदी के गुवाहटी में दिए गए बयान को भी प्रमुखता से छापा है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले सत्ता में रहे लोगों को आती थी अपनी संस्कृति पर शर्म.
इसके अलावा अख़बार ने उत्तर भारत में फिर ठंड बढ़ने के आसार, उत्तराखंड विधानसभा में कल पेश होगा यूसीसी विधेयक, हर विस चुनाव में जब्त की जा रही अधिक नकदी: सीबीडीटी और हैदराबाद पहुंचे बिहार के विधायक आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक जागरण अख़बार ने प्रधानमंत्री के असम दौरे को प्रमुख सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने असम में 11,600 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है उसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. कहा कि पिछली सारकारों ने आपने पूजा स्थलों को महत्व नहीं दिया और उन्हें खंडहर होने के लिए छोड़ दिया लेकिन भाजपा विकास और विरासत की राजनीत करती है. उसके बाद प्रधानमंत्री ने काशी, महाकाल लोक, केदारनाथ धाम और अयोध्या जाने वालो की संख्या का जिक्र किया और इससे होने वाले रोजगार के पैदावार पर चर्चा की.
अख़बार में अन्य मुख्य ख़बरों में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला शख्स गिरफ्तार की खबर को भी प्रमुखता से छापा है. सतेंद्र सिवाल नाम का कर्मचारी जो मॉस्को में मौजूद भारतीय दूतावास में काम करता था. जासूस पर एटीएस की लंबे समय से निगाह थी और इसे मेरठ से गिरफ्तार किया गया है.
इसके अलावा उत्तराखंड में यूसीसी ड्राफ्ट पर कैबिनेट की लगी मोहर, इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी का रुख, पेटीएम केस और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के स्कूल शिलांन्यास के बाद के भाषण आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक भास्कर अख़बार ने मुख्य पृष्ठ पर सीबीएसई के क्रेडिट सिस्टम की ख़बर प्रकाशित की है. खब़र के अनुसार 2024 -25 से स्कूलों में ये योजना लागू की जाएगी. इस योजना के चलते कक्षा 6 से 12 तक हर कक्षा में कोर्स पूरा करने के लिए 1200 घंटे मिलेंगे जिसके बदले में छात्रों को 40 क्रेडिट अंक मिलेंगे. ये क्रेडिट तभी मिलेंगे जब छात्र सभी विषयो की परीक्षा को पास कर लेंगा. ये क्रेडिट मार्कशीट के सामने दर्ज होगा और साथ साथ डीजी लाकर में भी जमा होता रहेगा. इसी के साथ-साथ 9-10 और 11-12 के छात्रों को 5 विषयों की जगह पर 10 विषय पढ़ने होंगे जिसमें सेकेंडरी स्तर पर दो भारतीय भाषाओ सहित तीन भाषा विषय और सीनियर सेकेंडरी स्तर पर एक भारतीय भाषा सहित दो भाषा विषय होंगे.
अख़बार में भाजपा के आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दक्षिण भारत में बन रहे समीकरण और योजनाओं की बात की गई है. ख़बर के मुताबिक भाजपा टॉलीवुड सितारों की मदद से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी. अख़बार में गेमिंग एप्स की आड़ में चल रही गैंबलिंग से जुड़ी ख़बर को भी प्रकाशित किया गया है. ख़बर में केंद्र सरकार और 6 राज्यों के हाईकोर्ट द्वारा चल रही छानबीन का भी जिक्र किया गया है, कि किस तरह लोग इन गेमिंग एप्स के चलते बर्बाद हो रहे है.
इसके अलावा पाकिस्तानी जासूस की गिरफ्तारी, मुख्यमंत्री केजरीवाल का भाषण, हरियाणा ऑब्रिटल रेल कॉरिडोर तथा कैसे छोटे शहर सोलर लाइफ अपना कर 45 -50% ईवी घर पर लगे सोलर पैनल से चार्ज कर रहे है आदि खबरों को भी पहले पन्ने पर छापा है.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context
-
How failure to destroy juvenile crime records is hurting children’s rehabilitation