Khabar Baazi
गाजा पर इज़रायली हमले में दो फ़िलिस्तीनी पत्रकार और उनके परिजनों की मौत
इज़रायली हमले में एक बार फिर दो फ़िलिस्तीनी पत्रकारों की मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफ़ा के अनुसार फिलिस्तीन के टीवी पत्रकार इसाम अल-लुलु की एक इज़रायली हमले में मौत हो गई. इस हमले में उनकी पत्नी और दो बच्चे भी मारे गए हैं. इस हमले में एक अन्य पत्रकार, जिनकी पहचान अल-रिसाला प्रेस आउटलेट के रिपोर्टर मोहम्मद अब्देलफत्ताह अताल्लाह के रूप में हुई है. हमले में उनके परिजनों की भी मौत हुई है.
अल ज़जीरा के मुताबिक मध्य गाजा में दर्जनों विस्थापित लोगों के आवास वाली एक इमारत पर बमबारी की गई. बता दें कि 7 अक्टूबर से अब तक इज़रायली हमले में मारे गए पत्रकारों की कुल संख्या 122 हो गई है.
इज़रायल द्वारा 7 अक्टूबर से गाजा पट्टी पर लगातार हवाई और जमीनी हमले जारी हैं. अब तक वहां 26 हजार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 65 हजार लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
न्यूज़लॉन्ड्री ने इससे पहले भी रिपोर्ट प्रकाशित की है, कि संघर्ष में मारे गए कई पत्रकार काम पर थे, और दुनिया भर के दर्शकों को युद्ध की भयावहता से अवगत कराने की कोशिश कर रहे थे. तीन बच्चों की मां से लेकर अपनी "सहानुभूति" के लिए जाने जाने वाले पत्रकार तक, इन पत्रकारों ने भी कैमरे से दूर जीवन जिया. इसके बारे में सब कुछ यहां पढ़ सकते हैं.
Also Read
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
Hafta letters: NL’s coverage of SIR protest, question for Anand and violence in Manipur