Report
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: दिल्ली में घर से लेकर बाजारों तक सब राममय
22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. लेकिन जश्न का माहौल सिर्फ अयोध्या तक सीमित नहीं है. देशभर से उत्साह और जश्न की तैयारियों की तस्वीरें आ रही हैं. हर तरफ राम नाम के लहराते झंडे और सड़कों पर जय श्रीराम के नारे, पोस्टर अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं.
दरअसल, 30 दिसंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या गए तो वहां एक संबोधन के दौरान कहा, “जब 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम विराजमान हों तो अपने घरों में भी श्रीराम ज्योति जलाएं. दीपावली मनाएं.”
इसके बाद देश मानो जश्न के माहौल में डूब गया. कभी विवादित रही ये भूमि, नाच–गाने और उत्सव का बहाना बन गई. अयोध्या ही नहीं पूरे देश को मोदी, भाजपा और रामलला के रंग से रंग दिया गया है. जो मंदिर का मुद्दा किसी जमाने में विवादित हुआ करता था, वो आज सबकी जुबान पर है.
हर गली में जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक की रील्स में राम नाम की धूम मचा रखी है. बाजारों में राम नाम के मर्चेन्डाइज़ और प्रसाद का भी खूब व्यापार हो रहा है. हर घर जाकर हिंदू संगठनों के लोग प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली मनाने का न्योता दे रहे हैं. इस दिन को वो कैसे सेलिब्रेट करेंगे, इसे लेकर लोगों ने हमें अपना नजरिया बताया.
देखें ये वीडियो रिपोर्ट-
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां