The New Ayodhya
राम मंदिर के बाद ‘हिन्दू राष्ट्र’ की मांग, अयोध्या में दिख रही इसकी झलक
अयोध्या में 22 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. इसको लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है. देश के अलग-अलग हिस्सों से राम भक्त यहां पहुंच रहे हैं. इसी बीच हमें कुछ ऐसे लोग भी मिले जो इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे थे. इनका कहना था कि अयोध्या में राम मंदिर का बनना, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की पहली सीढ़ी है. वहीं, कई लोग ये मान रहे हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र बन गया है. तभी तो अयोध्या में उत्सव मनाया जा रहा है और इस दिन की छुट्टी घोषित की की गई है. भारत हिन्दू राष्ट्र हो चुका है.
भगवान हनुमान की जन्मस्थली किष्किंधा से एक विशेष रथ यहां पहुंचा हुआ है. जिस पर उसका पता, कोप्पल, जिला विजय नगर, कर्नाटक, हिंदूराष्ट्र भारत लिखा हुआ है. इसके प्रमुख पुजारी कहते हैं यह बताने कि ज़रूरत नहीं कि भारत हिन्दू राष्ट्र बन गया है. यह पहले से है.
इस दौरान हमें परमहंस दास भी मिले. जो हिन्दू राष्ट्र के लिए ‘आमरण अनशन’ कर चुके हैं. उनका कहना है कि भारत जल्द ही हिन्दू राष्ट्र हो जाएगा. हमने उनसे पूछा कि भारत तो संविधान से चलता है. उन्होंने इस पर कहा तो संविधान को बदल देंगे.
अयोध्या में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग साइकिल-पैदल आ रहे हैं. इनमें से कइयों की मांग हिन्दू राष्ट्र भारत और गो-रक्षा की थी. ऐसे ही नागपुर से पदयात्रा कर आए शख्स कार्तिक डोके ने बताया, जिस दिन अयोध्या में राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री भवन, मुख्यमंत्री भवन बन जाएगा, तिरंगे झंडे को हटाकर भगवा लगेगा, उस दिन हम समझेंगे कि राम राज्य आ गया. उसी दिन सही तरह से भारत हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा.
देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables