NL Tippani
विष्णु अवतार मोदी के राज में बिलकीस बानो का चीरहरण और मनमोहन सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान विष्णु के अवतार हैं. ऐसा उनके साथी-सहयोगी कहते हैं. विष्णु के एक और अवतार श्रीकृष्णजी ने आपदकाल में एक स्त्री को चीरहरण से बचाया था. विष्णु के ताजा अवतार मोदीजी की सरकार ने संदेश दिया कि वो स्त्री का चीरहरण तो नहीं रोक सकते, हां चीरहरण करने वालों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने बिलकीस बानो के ग्यारह बलात्कारियों को फिर से जेल भेजने का आदेश दिया है. अदालत ने अपने फैसले में कुछ तीखी टिप्पणियां की हैं. बिल्किस बानो की कहानी डेविड बनाम गोलिएथ की कहानी है. तिनके की तूफान पर विजय की कहानी है.
भारत के लोकतंत्र में एक दुर्घटना दस साल पहले घटी थी. उसके बाद इस देश में अमृतकाल लागू हो गया. पहले यहां साधारण मनुष्य प्रधानमंत्री बनते थे, दस साल पहले यहां छप्पन इंच के महामानव प्रधानमंत्री बनने लगे. उस दौर में कहा जाता था कि प्रधानमंत्री दस साल मौन रह कर भी देश चला सकते हैं. आज चुटकुला यह है कि प्रधानमंत्री दस मिनट भी मौन रह जाएं तो उन्हें अपने प्रधानमंत्री होने पर शक होने लगता है.
यह दस साल पहले घटी उसी दुर्घटना की बरसी है. उस साल मनमोहन सिंह ने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. उसके बाद से महान, विश्वगुरू भारत में प्रधानमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करना बंद कर दिया. दसवीं बरसी के मौके पर हम उस दुर्घटना को याद कर रहे हैं.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions