Khabar Baazi
एनडीटीवी के बाद समाचार एजेंसी आईएएनएस का अडाणी समूह ने किया अधिग्रहण, 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी
अडाणी समूह के स्वामित्व वाली एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) ने समाचार एजेंसी इंडो-एशियन न्यूज सर्विस यानि आईएएनएस में 50 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी हासिल कर ली है.
मालूम हो कि आईएएनस का मुख्यालय दिल्ली में है. एनडीटीवी के अधिग्रहण के बाद ये मीडिया जगत में अडाणी समूह का दूसरा अधिग्रहण है.
आईएएनएस, अपनी हिंदी और अंग्रेजी समाचार सेवाओं के लिए जाना जाता है, अब एनडीटीवी की तरह यह भी एएमएनएल की सहायक कंपनी के रूप में काम करेगा.
एएमएनएल ने आईएएनएस के साथ एक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और कंपनी में वोटिंग अधिकार भी हासिल कर लिया है. कंपनी ने बयान में कहा कि अधिग्रहण "रणनीतिक प्रकृति" था.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, “अडाणी एंटरप्राइजेज द्वारा नियामक को दी जानकारी में कहा गया है, “एएमएनएल ने आईएएनएस और आईएएनएस के एक शेयरधारक संदीप बामजई के साथ एक शेयरधारक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं, ताकि आईएएनएस के संबंध में उनके पारस्परिक अधिकारों को रिकॉर्ड किया जा सके. सभी परिचालन और आईएएनएस का प्रबंधन नियंत्रण एएमएनएल के पास होगा और एएमएनएल को आईएएनएस के सभी निदेशकों को नियुक्त करने का अधिकार होगा. निर्धारित अधिग्रहण के अनुसार, आईएएनएस अब एएमएनएल की सहायक कंपनी है.”
उल्लेखनीय है कि अडाणी समूह के अधिग्रहण के बाद एनडीटीवी में पिछले वर्ष के दौरान काफी बदलाव किए गए हैं लेकिन समाचार नेटवर्क की डिजिटल दर्शकों की संख्या में गिरावट जारी है. इस बारे में आप यहां ज्यादा पढ़ सकते हैं.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables