Media
#ResultsWithIndependentMedia: आज़ाद मीडिया के साथ चुनावों का गहन और सटीक विश्लेषण
चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम आज आ रहे हैं. मतगणना के साथ ही समाचार चैनलों पर चिल्लाने और परिणामों से पहले निष्कर्ष पर पहुंचने की होड़ देखने को मिलेगी.
न्यूज़लॉन्ड्री समेत पांच प्रमुख संस्थान भी इस दौरान गहराई और सब्र से इस चार राज्यों के चुनाव परिणामों का विश्लेषण करेंगे और सटीक जानकारी आप तक पहुंचाएंगे.
इसके लिए न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के अलावा द कारवां, द वायर और स्क्रॉल भी साथ आए हैं. सुबह 8 बजे से, हम शोर और नाटक को कम करने के लिए पत्रकारों, ग्राउंड पर पहुंचे रिपोर्टर्स और विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर रहे हैंं.
और इस प्रयास को सफल बनाने के लिए हमें आपकी मदद की दरकार है. आपका योगदान हमारे प्रमुख खर्चों, जैसे अतिथि प्रबंधन और लाइव-स्ट्रीमिंग के खर्च को उठाने में योगदान देगा. साथ ही आपको अभिनंदन सेखरी, वरिष्ठ पत्रकार आरफा खानम शेरवानी, हरतोष सिंह बल, नरेश फर्नांडीस, सिद्धार्थ वरदराजन, एमके वेणु, धन्या राजेंद्रन, सुदीप्तो मंडल, मनीषा पांडे, अतुल चौरसिया और कई अन्य लोगों से चुनाव परिणामों का स्पष्ट विश्लेषण मिलेगा.
हमें सहयोग करने के लिए यहां क्लिक करें.
Also Read
-
Beyond ‘cleaning’ voter rolls: The digital machinery behind SIR
-
Goa case of 97 voters: One day after Express report, deleted voters asked to submit Form 6
-
How a protest for FIR against ACP ended with an FIR against 17 protesters
-
TV Newsance 353: Delhi to Mumbai, everyone wants Gyanesh gone
-
Rs 9 crore for Sanjay Dutt-starrer on RSS: The state broadcaster’s favourite box-office flop