Khabar Baazi
‘लीक नहीं हुआ है’ इंडिया टुडे का वायरल वीडियो, जानिए क्या है सच
30 नवंबर को पांचों राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद ही शाम को उनके एग्जिट पोल्स भी जारी किए गए हैं. एक ओर जहां विभिन्न एजेंसियों द्वारा पोल्स जारी किया जा रहा था. वहीं, इंडिया टुडे ग्रुप के अंग्रेजी न्यूज़ चैनल इंडिया टुडे से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.
कहा गया कि चैनल के ग्रीन रूम से वीडियो लीक हुआ है. इसमें चैनल के वरिष्ठ एंकर राहुल कंवल, सलाहकार संपादक राजदीप सरदेसाई और एक्सिस माई इंडिया के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रदीप गुप्ता को एग्जिट पोल्स के आंकड़ों पर बात करते हुए देखा गया. इस दौरान सरदेसाई ने गुप्ता से कहा कि उन्हें “इन नंबरों को फिर से देखने की ज़रूरत है” क्योंकि “यह आश्चर्यचकित करने वाले नंबर हैं.” गुप्ता का कहना है कि उनके रोंगटे भी खड़े हो रहे हैं.
वीडियो में सरदेसाई कहते हैं, “प्रत्येक राज्य जो आप मुझे दिखा रहे हैं, वह उसके विपरीत है जो हम अब तक सुनते आए हैं!”. “प्रदीप, हम इसे गलत मानने का जोखिम नहीं उठा सकते. बेहतर होगा कि इन नंबरों से सावधान रहें, क्योंकि जैसा कि राहुल कह रहे हैं “यह चौंकाने वाला है.”
इसी बातचीत के दौरान या भी कहा गया कि आंकड़ें काफी आश्चर्यचकित करने और भ्रम पैदा करने वाले हैं.
बता दें कि, कुछ एग्ज़िट पोल्स में मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए उम्मीद से ज़्यादा अच्छा प्रदर्शन करने की भविष्यवाणी की गई है. साथ ही पार्टी को राजस्थान में भी जीत मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फायदा मिल रहा है.
इसके बाद लोगों ने इसे ये कहकर शेयर करना शुरू किया ये वीडियो लीक हो गया है. कहा गया कि साफ देखा जा सकता है कि कैसे ये तीनों एग्जिट पोल्स को लेकर चर्चा कर रहे हैं और उससे सदमे में हैं.
इस वीडियो को लेकर सरदेसाई ने ट्वीट किया कि "मूर्खता का स्तर चौंका देने वाला है."
उन्होंने आगे कहा, “हमारे आधिकारिक हैंडल से डाला गया एक वीडियो सभी प्रकार के विचित्र आक्षेपों के साथ 'लीक' वीडियो बन जाता है, जबकि यह एग्जिट पोल के लिए एक टीजर प्रोमो है, जहां हम थोड़ा 'ओवर-एक्टिंग' कर रहे हैं: इतना तो समझना चाहिए दोस्तों."
हालांकि, राजदीप ने कुछ घंटों बाद इसे डिलीट कर दिया.
अगर आप पांचों राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के एग्ज़िट पोल्स की जानकारी पाने से चूक गए हैं, तो आप न्यूज़लॉन्ड्री पर इससे संबंधित हमारे लेख पढ़ सकते हैं.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra