Media
मध्य प्रदेश एग्जिट पोल्स 2023: कांग्रेस को बहुमत या भाजपा की सत्ता रहेगी बरकरार?
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को 230 सीटों पर विधानसभा चुनावों के लिए मतदान किया गया. इसके परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल्स के नतीजे आ गए हैं. मध्य प्रदेश में इस बार 76.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
मालूम हो कि, साल 2018 के विधानसभा चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) ने 114 सीट जीतकर सरकार बनाई थी लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बागी होने के उनके साथ 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया. इस तरह 15 महीनों बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई. सिंधिया अपने विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए और प्रदेश में एक बार फिर शिवराज सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी. हालांकि, चुनावों में भाजपा को 109 और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को 2 सीट ही मिली थी.
इस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है. आइए मध्य प्रदेश के लिए आए विभिन्न एग्जिट पोल्स पर एक नजर डालते हैं.
टुडे चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है. यहां पार्टी को 151 से 163 सीटें, कांग्रेस को 74 से 86 सीटें मिल रही हैं. वहीं, अन्य को मात्र 5 से 9 सीटों पर ही जीत मिलने की संभावना है.
सी वोटर- एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सरकार में वापसी हो रही है. यहां कांग्रेस को 113 से 137 सीटें तक मिलने का अनुमान है. वहीं, भाजपा को 88 से 112 और अन्य को मात्र 2 से 8 सीटों पर ही जीत मिलने का अनुमान है.
पोलस्ट्रैट- टीवी 9 एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में इस बार पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है. एग्जिट पोल में कांग्रेस को 111 से 121 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. वहीं, भाजपा को 106-116 सीटें और अन्य को मात्र 0 से 6 सीटों पर ही जीत मिलने की संभावना है.
मैट्राइज़- रिपब्लिक टीवी एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा पार्टी की सरकार बरकरार रहने वाली है. यहां भाजपा को 118 से 130 सीट, कांग्रेस को 97 से 107 और अन्य को मात्र 0 से 2 सीटों पर ही जीत मिलने की संभावना है.
सीएनएक्स- इंडिया टीवी एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है. यहां पार्टी को 140 से 159 तक सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 70 से 89 सीट और अन्य को मात्र दो सीटों तक ही जीत मिलने की संभावना है.
ईटीजी- टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है. यहां कांग्रेस को 109 से 125 तक सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, भाजपा को 105 से 117 सीट और अन्य को मात्र 1 से 5 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है.
एक्सिस- माई इंडिया के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में वापसी हो रही है. यहां भाजपा को 140 से 162 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 68 से 90 सीटों और अन्य को 4 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है.
चुनावों के असल परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे. इन नतीजों को आप तक लाने के लिए न्यूज़लॉन्ड्री इस बार द न्यूज़ मिनट, द कारवां, द वायर और स्क्रॉल के साथ साझेदारी कर रहा है. सुबह 8 बजे से, हम शोर और नाटक को कम करने के लिए पत्रकारों, ग्राउंड पर पहुंचे रिपोर्टर्स और विशेषज्ञों के साथ बातचीत करेंगे.
और इसे सफल बनाने के लिए हम आपकी ओर रुख कर रहे हैं. आपका योगदान प्रमुख खर्चों, अतिथि प्रबंधन और लाइव-स्ट्रीमिंग का वहन करेगा. बदले में, आपको अभिनंदन सेखरी, वरिष्ठ पत्रकार आरफा खानम शेरवानी, हरतोष सिंह बल, नरेश फर्नांडीस, सिद्धार्थ वरदराजन, एमके वेणु, धन्या राजेंद्रन, सुदीप्तो मंडल, मनीषा पांडे, अतुल चौरसिया और कई अन्य लोगों से स्पष्ट विश्लेषण मिलेगा. अभी योगदान करें.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables