Media
छत्तीसगढ़ विधानसभा एग्जिट पोल्स: भाजपा की होगी वापसी या कांग्रेस के ‘काका’ का राज रहेगा बरकरार?
छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया गया. चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल्स के नतीजे आ गए हैं. छत्तीसगढ़ में इस बार पहले चरण में 71 प्रतिशत और दूसरे चरण में 68.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
मालूम हो कि वर्तमान में यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) की सरकार है. साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 15, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को 2 और कांग्रेस को 68 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला था.
इस बार के चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मुकाबला माना जा रहा है. ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो इस बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की बहुमत से सरकार बनती नजर आ रही है. आइए छत्तीसगढ़ के लिए आए विभिन्न एग्जिट पोल्स पर एक नजर डालते हैं.
टुडे चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस को 57 ± 8 सीटें, भाजपा को 33 ± 8 सीटें और अन्य पार्टियों को मात्र 00 ± 3 Seats सीटों पर ही जीत मिलने की संभावना है. वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को प्रदेश में 45 से 48 प्रतिशत, भाजपा को 40 से 43 और अन्य को 15 से 18 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है.
एक्सिस- माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 40 -50 सीटें, भाजपा को 36-46 सीटें और अन्य को मात्र 1 -5 सीटों पर ही जीत मिलने की संभावना है.
सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 41-53 सीटें, भाजपा को 36- 48 और अन्य पार्टियों को मात्र 0-4 सीटों पर ही जीत मिलने की संभावना है.
पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल की मानें तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40- 50 सीट, भाजपा को 35 से 45 सीट और अन्य करीब 3 तक सीटें मिलने की संभावना है.
मैट्राइज़ - रिपब्लिक टीवी एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 44 से 52 सीट और भारतीय जनता पार्टी को 34 से 42 सीट मिलने की संभावना है. वहीं, अन्य पार्टियों को 2 सीटों तक जीत मिलने की संभावना है.
ईटीजी - टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 52 सीट, भाजपा को 36 सीट और अन्य को 2 सीटों तक मिलने की संभावना है.
सीएनएक्स- इंडिया टीवी एग्जिट पोलके मुताबिक, छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है. यहां कांग्रेस पार्टी को 46 से 56 सीट, भाजपा को 30 से 40 सीट और अन्य 3 से 5 सीटें मिल रही हैं.
चुनावों के असल परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे. इन नतीजों को आप तक लाने के लिए न्यूज़लॉन्ड्री इस बार द न्यूज़ मिनट, द कारवां, द वायर और स्क्रॉल के साथ साझेदारी कर रहा है. सुबह 8 बजे से, हम शोर और नाटक को कम करने के लिए पत्रकारों, ग्राउंड पर पहुंचे रिपोर्टर्स और विशेषज्ञों के साथ बातचीत करेंगे.
और इसे सफल बनाने के लिए हम आपकी ओर रुख कर रहे हैं. आपका योगदान प्रमुख खर्चों, अतिथि प्रबंधन और लाइव-स्ट्रीमिंग का वहन करेगा. बदले में, आपको अभिनंदन सेखरी, वरिष्ठ पत्रकार आरफा खानम शेरवानी, हरतोष सिंह बल, नरेश फर्नांडीस, सिद्धार्थ वरदराजन, एमके वेणु, धन्या राजेंद्रन, सुदीप्तो मंडल, मनीषा पांडे, अतुल चौरसिया और कई अन्य लोगों से स्पष्ट विश्लेषण मिलेगा. अभी योगदान करें.
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read