Video
छठ पूजा: साल दर साल, व्यवस्था बदहाल, घर जाने के लिए लोग बेहाल
एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी दावा करते हैं कि उनकी सरकार में हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज से यात्रा कर सकता है जबकि दूसरी ओर महापर्व छठ पर दिल्ली से यूपी बिहार जाने वाले ‘चप्पल पहने’ प्रवासी लोगों को ठीक से ट्रेन भी नसीब नहीं हो रही है.
आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ऐसा नजारा आम है. यहां एक डिब्बे में क्षमता से कई गुणा अधिक लोग सफर कर रहे हैं. किसी को टिकट नहीं मिल रही है तो किसी की ट्रेन समय से काफी देरी से चल रही है. कोई फर्श पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर है तो कोई रेल के टॉयलेट में बैठकर तो कोई दरवाजे से लटक कर जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. कुल मिलाकर व्यवस्था की बदहाली का आलम ये है कि लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं.
मालूम हो कि छठ बिहार एक ऐसा त्यौहार है, जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि राज्यों के लोग पूरे साल कहीं भी रहें लेकिन इसे मनाने वह घर जरूर जाते हैं.
ऐसे में हमने दिल्ली से अपने घर जा रहे लोगों से उनकी परेशानियां जानने की कोशिश की है. देखिए ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables