Madhya Pradesh Elections 2023
मध्य प्रदेश: शिवराज की ‘लाड़ली बहनें’ बोलीं- योजना नहीं हमारे लिए सड़क, पानी ज्यादा जरूरी
मध्य प्रदेश सरकार ने चुनाव से कुछ महीने पहले लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की. इसका उद्देश्य ‘हाशिये पर खड़ी राज्य की 1 करोड़ महिलाओं का उत्थान करना है.’ इस योजना को राज्य की राजनीति में ‘गेम चेन्जर’ के रूप में देखा गया.
न्यूज़लॉन्ड्री की टीम भी इस ‘गेम चेन्जर’ योजना की हकीकत और इसके प्रभावों को जानने के लिए मध्य प्रदेश की सीहोर विधानसभा के गांवों में पहुंची. यहां हमने शिवराज की ‘लाड़ली बहनों’ यानी महिलाओं से बात की और जानने की कोशिश की कि आखिर उन्हें इस योजना का कितना लाभ मिल रहा है.
इस दौरान एक महिला ने कहा, "मैं विधवा पेंशन योजना की लाभार्थी हूं और मुझे 600 रुपये मिलते हैं. अब वे मुझे लाडली बहना योजना के तहत 1,000 रुपये के बजाय केवल 400 रुपये देते हैं." महिला ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
एक और महिला ने बताया, “लाडली बहना योजना का उद्देश्य महिला मतदाताओं को लुभाना है. लेकिन हमारे लिए पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं ज्यादा जरूरी हैं.”
देखिए ये पूरा वीडियो.
Also Read
-
TV Newsance 353: Delhi to Mumbai, everyone wants Gyanesh gone
-
Beyond ‘cleaning’ voter rolls: The digital machinery behind SIR
-
Who controls your right to vote? Four questions the ECI must answer
-
Hyderabad Muslim voters say BJP BLA sought their deletion despite knowing them since childhood
-
एनएल चर्चा 443: चुनाव से पहले INDIA गठबंधन का हल्लाबोल और दिवालिया प्रक्रिया में अडाणी का दबदबा