Another Election show
मॉर्निंग शो: ‘मुफ्त’ की घोषणाओं और ‘कभी न पूरे होने वाले’ चुनावी वादों पर क्या सोचता है मध्य प्रदेश का युवा?
न्यूज़लॉन्ड्री की टीम मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की कवरेज के लिए ग्राउंड पर है. हर बार की तरह इस बार भी टीम "मॉर्निंग शो" के जरिए विभिन्न वर्गों के बीच जाकर उनकी राय जान रही है. मॉर्निंग शो के इस एपिसोड में हमारी टीम ने राज्य के ताजा चुनावी मुद्दों को लेकर युवाओं से बातचीत की. इसके लिए हमारी टीम भोपाल में स्थित जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी परिसर पहुंची.
इस दौरान छात्र-छात्राओं से विभिन्ना पार्टियों द्वारा ‘मुफ्त में सुविधाएं और सेवाएं दी जाने की घोषणाओं समेत चुनावी वादों पर खुलकर चर्चा की.
कभी ना पूरे हो पाने वाले पार्टियों के चुनावी वादों, लोकतंत्र में बदलाव, बढ़ती बेरोजगारी आदि मुद्दों के के अलावा पिछले पांच वर्षों में शिवराज सिंह की उपलब्धियों पर भी युवाओं की राय जानी. साथ ही आरक्षण और जाति के मुद्दे पर भी उनसे बात की.
बातचीत के दौरान महिला सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुख रहा. हमारी टीम ने ये भी जानने की कोशिश की कि आखिर आरक्षण का आज के समय में युवाओं खासकर विद्यार्थियों के जीवन में क्या महत्व है और महिला सशक्तिकरण संबंधी सरकारी योजनाओं को छात्राएं किस नजरिए से देखती हैं.
इन सब सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए ये पूरी बातचीत.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य